yellow alert for thunderstorm in kishanganj araria heat in south bihar weather report बच कर रहें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, दक्षिण बिहार में सताएगी गर्मी; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बच कर रहें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, दक्षिण बिहार में सताएगी गर्मी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather News: दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में आर्द्रता अधिक रहने से लोगों को बेचैनी करने वाली गर्मी का अनुभव होगा। वहीं शुक्रवार से रविवार के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है।

Tue, 13 May 2025 05:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बच कर रहें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, दक्षिण बिहार में सताएगी गर्मी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather News: पटना सहित राज्य में तापमान और नमी (आर्द्रता) के मिश्रण के कारण लोग सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि रात 11.30 बजे तेज हवा के साथ कुछ देर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। राजधानी पटना समेत कुछ अन्य जगहों पर रात के वक्त बारिश हुई। झमामझ बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल गई। इसके पहले सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और आर्द्रता की मात्रा 90 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को 10 से 12 डिग्री अधिक तापमान का अनुभव हुआ। इस कारण लोगों को बेचैन करने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है।

पटना में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सोमवार को सूरज की तल्खी में कमी आई। इसी कारण अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। लेकिन आर्द्रता की मात्रा 51 प्रतिशत रहने के करण लोगों को लगभग 50 डिग्री तक का अनुभव हुआ। न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम पारा 29.5 डिग्री सेल्सियसरिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी और सबसे न्यूनतम पारा वाला शहर 24.1 डिग्री सेल्सियसके साथ मधेपुरा है।

पटना में देर रात हुई बारिश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:700 लोगों ने नहीं पहचाना, पटना एयरपोर्ट पर पाइप में मिली महिला की लाश बनी पहेली

किशनगंज-अररिया में वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार को किशनगंज, अररिया और सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में आर्द्रता अधिक रहने से लोगों को बेचैनी करने वाली गर्मी का अनुभव होगा। वहीं शुक्रवार से रविवार के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छात्राओं की प्रोत्साहन राशि पर क्यों लगा ग्रहण, नहीं मिल रहे 50 हजार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।