Rohini acharya attacks brother tejaswi without naming him say When ego gets out of control जब अहंकार सिर पर चढ़ जाता है... 'अपने-पराए' का जिक्र कर लालू की बेटी रोहिणी ने किस पर साधा निशाना?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जब अहंकार सिर पर चढ़ जाता है... 'अपने-पराए' का जिक्र कर लालू की बेटी रोहिणी ने किस पर साधा निशाना?

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए अपने भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि विरासत को खत्म करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही और कुछ नए बने अपने ही इसके लिए काफी होते हैं।

Sat, 10 Jan 2026 11:33 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जब अहंकार सिर पर चढ़ जाता है... 'अपने-पराए' का जिक्र कर लालू की बेटी रोहिणी ने किस पर साधा निशाना?

आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने अपने ही परिवार के सदस्यों पर तीखा हमला बोला है, जिसे सीधे तौर पर उनके भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके इस बयान को राजद के अंदर चल रहे मतभेद और पारिवारिक खींचतान का संकेत माना जा रहा है।

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि किसी बड़ी और सिद्दत से खड़ी की गई विरासत को खत्म करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही और कुछ नए बने अपने ही इसके लिए काफी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सबसे ज्यादा हैरान करने वाला तब होता है, जब जिस पहचान और वजूद की वजह से किसी का अस्तित्व होता है, उसी पहचान को मिटाने के लिए अपने ही लोग बहकावे में आकर आगे आ जाते हैं। जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है। तब 'विनाशक' ही आंख - नाक और कान बन बुद्धि - विवेक हर लेता है।

हालांकि रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके शब्दों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए इसे तेजस्वी यादव पर निशाना माना जा रहा है। इससे पहले भी रोहिणी आचार्य के कई बयान चर्चा में रहे हैं, जिनमें उन्होंने पार्टी और परिवार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी थी। उनके इन बयानों को कभी लालू प्रसाद यादव की विरासत से जोड़कर देखा गया, तो कभी राजद की वर्तमान रणनीति पर सवाल उठाने के रूप में लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही केस में फंस गया लालू का आधा परिवार, सजा हुई तो RJD की राजनीति में आगे कौन?
ये भी पढ़ें:लैंड फॉर जॉब में लालू-राबड़ी पर आरोप तय; तेजस्वी, मीसा, तेज, हेमा पर भी चार्ज

रोहिणी के इस ताजा पोस्ट के बाद बिहार की सियासत में अटकलों का दौर तेज हो गया है। विपक्षी दल इसे राजद की अंदरूनी कलह का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि पार्टी के अंदर इस मुद्दे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहिणी आचार्य के इस बयान का आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और राजद की आंतरिक राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।