RJD will not contest Delhi elections Tejashwi announced gave a big statement on Pashupati Paras दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेगी RJD, तेजस्वी का ऐलान; पशुपति पारस पर दिया बड़ा बयान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेगी RJD, तेजस्वी का ऐलान; पशुपति पारस पर दिया बड़ा बयान

लालू यादव की आरजेडी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इसका ऐलान तेजस्वी यादव ने किया है। साथ ही रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति पारस के महागठबंधन में आने की अटकलों को खारिज कर दिया है। गया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होने नीतीश सरकार पर हमला बोला।

Thu, 16 Jan 2025 08:27 PMsandeep हिन्दुस्तान, अनिरमन गुहा राय, पटना
share
दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेगी RJD, तेजस्वी का ऐलान; पशुपति पारस पर दिया बड़ा बयान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी आरजेडी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ किसी भी तरह के राजनीतिक गठजोड़ की अटकलों को भी खारिज कर दिया। अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान गया में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि बिहार में विपक्षी दल एकजुट हैं। बिहार में हमारा इंडिया ब्लॉक है। उनका इशारा राजद, कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन की ओर था, जिसे 2015 से महागठबंधन कहा जाता है।

मंगलवार को रालोसपा प्रमुख पारस के दही चूड़ा कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के जाने और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन में रालोसपा के शामिल होने की बढ़ती अटकलों पर तेजस्वी ने कहा कि राजद का पारस के साथ पुराना नाता है। पशुपति पारस के साथ हमारा पुराना नाता है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव का दौरा इसी संबंध में था, लेकिन कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई दलित 𝐑𝐒𝐒 प्रमुख क्यों नहीं बना, तेजस्वी का भागवत पर निशाना;पूछे तीखे सवाल
ये भी पढ़ें:RJD के पोस्टरों में सिर्फ तेजस्वी, लालू प्रसाद यादव गायब; क्या है रणनीति
ये भी पढ़ें:अब सीधे चुनाव होगा, बिहार में सियासी बदलाव की अटकलों पर बोले तेजस्वी

तेजस्वी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी तंज कसा। जब उनसे पूछा गया कि पीके गांधीवादी विचारधारा पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए गंगा के तट पर सत्याग्रह आश्रम बनाने जा रहे हैं। जिस पर तेजस्वी ने कहा कि यह विडंबना है कि कुछ लोग महात्मा गांधी की विचारधारा के बारे में बात करते हैं लेकिन शराबबंदी हटाने की भी बात करते हैं। गांधीवादी विचारधारा की बात करना और शराबबंदी हटाने की बात करना दोनों विरोधाभासी हैं। लेकिन मैं इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनशन खत्म, अब सत्याग्रह होगा; जन सुराज आश्रम का पीके ने बताया मकसद
ये भी पढ़ें:अब अफसरों पर केस करेंगे प्रशांत किशोर, बोले- तैयार रहें, किसी को नहीं छोड़ेंगे

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को पार्टी शुरू करने, चुनाव लड़ने और आश्रम बनाने का अधिकार है। तेजस्वी ने नीतीश सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि बिहार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और नौकरियों की कमी है, और एनडीए के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कानून व्यवस्था सहित सभी मामलों में विफल रही है। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की शिकायत कर रहे हैं। तथाकथित डबल इंजन सरकार ने अपने कार्यकाल में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।