rjd mla ritlal yadav and three others got bail in satyanarayan sinha murder case सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड, रीतलाल यादव समेत 4 आरोपियों को मिली जमानत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड, रीतलाल यादव समेत 4 आरोपियों को मिली जमानत

बता दें कि भाजपा नेता सत्यनारायाण सिन्हा की 30 अप्रैल 2003 को खगौल के जमालुउद्दीन चक में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस दिन राजद की लाठी में तेल पिलावन रैली गौधी मैदान में थी।

Wed, 8 Oct 2025 06:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड, रीतलाल यादव समेत 4 आरोपियों को मिली जमानत

चर्चित भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में मंगलवार को एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश धनंजय कुमार मिश्रा ने दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव समेत चार को नियमित जमानत दी। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर इस हत्याकांड में जेल में बंद विधायक रीतलाल यादव, श्रवण यादव, सुनील यादव और रंजन कुमार उर्फ बेंगा ने मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एलएलए की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद सभी ने अपना-अपना बेल बॉन्ड दाखिल किया। बेल बॉड दाखिल करने के बाद विशेष अदालत ने रीतलाल यादव समेत चारों को नियमित जमानत पर रिहा कर दिया।

हालांकि विधायक रीतलाल यादव दूसरे आपराधिक मामले में अभी जेल में ही रहेंगे। सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी। दरअसल, इस हत्याकांड में पिछले वर्ष पटना के एमपीएमएलए की विशेष अदालत ने रीतलाल को बरी कर दिया था। पटना डीएम और इस कांड की सूचिका भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने अदालत के फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दायर की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: चिराग के मौन से एनडीए में असमंजस, सीट बंटवारे पर कहां पेंच फंसा

इसी अपील पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के फैसले को रद्द कर दिया और इस कांड के अभियुक्त विधायक रीतलाल यादव समेत चारों आरोपितों को दो सप्ताह में एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। विदित है कि भाजपा नेता सत्यनारायाण सिन्हा की 30 अप्रैल 2003 को खगौल के जमालुउद्दीन चक में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस दिन राजद की लाठी में तेल पिलावन रैली गौधी मैदान में थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में डेढ़ दशक बाद अक्टूबर में 21 नदियां उफान पर, तटबंधों की सुरक्षा बढ़ी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।