rjd leader tejashwi yadav meeting with rahul gandhi at mallikarjun karge house in delhi राजद-कांग्रेस में CM कैंडिडेट पर बनेगी एक राय? खरगे के घर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक शुरू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद-कांग्रेस में CM कैंडिडेट पर बनेगी एक राय? खरगे के घर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक शुरू

  • बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक हुई है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यह बैठक हो रही है।

Tue, 15 April 2025 11:51 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राजद-कांग्रेस में CM कैंडिडेट पर बनेगी एक राय? खरगे के घर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक शुरू

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले दिल्ली में महागठबंधन के दो बड़े दलों राजद और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक चल रही है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में यह बैठक हुई है। 

मंगलवार को नई दिल्ली स्थित मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इस बैठक पर खूब सियासी चर्चा भी हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेनु गोपाल, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवरु के साथ ही राजद सांसद प्रो मनोज कुमार झा और संजय यादव भी मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल सभी दल अपनी-अपनी तरफ से तैयारियों में जुटे हैं। राजद के नेता कई मौकों पर यह कहते आए हैं कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन चुनावी मैदान में उतरेगा और तेजस्वी ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस के सभी बड़े नेता अब तक यहीं कहते आए हैं कि सीएम फेस पर फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा। यानी सीएम पर दोनों ही पार्टियों की राय एक जैसी नहीं है कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि खरगे के घर राहुल और तेजस्वी की इस बैठक में बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री फेस पर भी चर्चा हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता पर एक्शन; पार्टी ने दिया नोटिस
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में CM फेस पर खटपट? इस कांग्रेस नेता ने तेजस्वी पर उठाया सवाल

क्या बोले RJD विधायक..

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव की बैठक पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये सब को पता है कि लोकतंत्र में जनता किसी को मुख्यमंत्री बनाती है। बिहार की 14 करोड़ जनता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है। महागठबंधन में ऑल इज वेल है। महगठबंधन में महामजबूत है और महाविजय के लिए तैयार है।

राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारे विरोधी पहले अपने गठबंधन को संभाले। एनडीए में तो मुख्यमंत्री के कई दावेदार हो गए हैं। तेजस्वी यादव की दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मुलाकात होगी। हमारे महागठबंधन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। महागठबंधन की ओर से बिहार में मुख्यमंत्रीी का चेहरा तेजस्वी यादव ही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कहां कपल ने आंबेडकर को साक्षी मान लिए सात फेरे, विवाह की खूब चर्चा
ये भी पढ़ें:दादा-परदादा की जमीन के लिए पिता का मर्डर, बिहार में बेटे ने करवाई सुपारी किलिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।