Action against Congress leader who made controversial statement on Tejashwi Party issued notice Observer post taken away तेजस्वी पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता पर एक्शन; पार्टी ने जारी किया नोटिस; पर्यवेक्षक पद भी छीना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता पर एक्शन; पार्टी ने जारी किया नोटिस; पर्यवेक्षक पद भी छीना

तेजस्वी यादव को लेकर दिए विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता यशवंत कुमार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कार्रवाई की है। उन्हें गोपालगंज में पार्टी की भीम शक्ति संवाद के लिए पर्यवेक्षक पद से हटा दिया गया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Mon, 14 April 2025 09:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता पर एक्शन; पार्टी ने जारी किया नोटिस; पर्यवेक्षक पद भी छीना

कांग्रेस लीगल सेल के उपाध्यक्ष यशवंत कुमार द्वारा मीडिया में राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर दिए विवादित बयान पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कार्रवाई की है। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि पार्टी ने उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। उन्हें गोपालगंज में पार्टी की भीम शक्ति संवाद के लिए पर्यवेक्षक पद से हटा दिया गया। बयान के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसके पहले सोमवार को उन्होंने मीडिया में बयान दिया था कि तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और जंगलराज के मामले में एनडीए निशाना बनाएगी। इसलिए महागठबंन की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को चेहरा बनाया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव को कृष्ण की भूमिका निभाते हुए रथ पर अर्जुन की भूमिका राजेश कुमार को देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की बैठक से पहले मिलेंगे राहुल, तेजस्वी और खरगे, मीटिंग का मकसद क्या
ये भी पढ़ें:कांग्रेस के दिग्गजों का दनादन बिहार दौरा, राहुल गांधी के बाद खरगे 2 दिन रहेंगे

आपको बता दें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होगी। राजद सांसद प्रो. मनोज झा ने सोमवार को बताया कि दोनों नेताओं की बैठक खरगे के आवास पर होगी। इस मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे समेत अन्य पहलुओं पर बातचीत होगी।

वहीं बिहार में 17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक होनी है। उसके पहले दोनों नेताओं की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। तेजस्वी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुलाकात के पहले कांग्रेस नेता यशवंत कुमार के बयान से खलबली मच गई थी। जिसके बाद पार्टी ने ही एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।