RJD bihar deputy president pradeep dev arrested after take money for grain अनाज दिलाने के नाम पर 21 किस्तों में हुआ पैसों का खेल, बिहार में RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनाज दिलाने के नाम पर 21 किस्तों में हुआ पैसों का खेल, बिहार में RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि एफसीआई से अनाज दिलाने के नाम पर राजद नेता प्रदीप देव और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर करीब 21 किस्तों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। अगस्त 2024 में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

Tue, 16 Dec 2025 09:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, नगर प्रतिनिधि, गोपालगंज
share
अनाज दिलाने के नाम पर 21 किस्तों में हुआ पैसों का खेल, बिहार में RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार

गोपालगंज जिले की पुलिस ने शनिवार की रात शहर के लखपतिया मोड़ के समीप से ठगी के मामले में राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि एफसीआई से अनाज दिलाने के नाम पर 1.98 करोड़ की ठगी करने के आरोप में प्रदीप देव पर पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने रोहतास जिले के नटवर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि एफसीआई से अनाज दिलाने के नाम पर राजद नेता प्रदीप देव और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर करीब 21 किस्तों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। अगस्त 2024 में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर शनिवार की रात नगर थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के विधायक चंद्रशेखर यादव पर रंगदारी और धमकाने का आरोप, MLA बोले-यह साजिश

गिरफ्तारी के बाद नगर थाने में करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद रोहतास पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर रवाना हो गई। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में भी ठगी के एक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजद नेता प्रदीप देव को गिरफ्तार किया था। उस समय उनपर अपने गुर्गों के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी करने का आरोप लगा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।