contractor alleged madhepura tejashwi yadav rjd mla Chandra Shekhar yadav demands ransom and threat तेजस्वी के विधायक चंद्रशेखर यादव पर रंगदारी और धमकाने का आरोप, MLA बोले- यह साजिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के विधायक चंद्रशेखर यादव पर रंगदारी और धमकाने का आरोप, MLA बोले- यह साजिश

RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन पर और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इससे वे डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण जबतक सही ढंग से नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Tue, 16 Dec 2025 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share
तेजस्वी के विधायक चंद्रशेखर यादव पर रंगदारी और धमकाने का आरोप, MLA बोले- यह साजिश

बिहार में मधेपुरा के राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर और उनके सहयोगी आलोक कुमार मुन्ना पर रंगदारी मांगने के आरोप में सोमवार को सदर थाना में केस दर्ज किया गया। एए पटना (जेवी) फर्म के नाम से संचालित कार्य के संवेदक ने विधायक, उनके प्रतिनिधि सहित अन्य सहयोगियों पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने, कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर संवेदक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार कार्य प्रारंभ होने के समय से ही विधायक और उनके प्रतिनिधियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जाता रहा। रंगदारी नहीं देने पर कार्य रुकवाने और झूठे आरोप लगाने की धमकी दी जाती रही। इसके बावजूद संवेदक ने विभागीय दिशा-निर्देशों और स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की निगरानी में कार्य को जारी रखा। विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद ग्रामीण विकास मंत्री सह मधेपुरा के प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में जांच टीम का गठन किया गया। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में तीन दिन तक कोहरे का कहर, सुबह-शाम पड़ेगी ठंड; मौसम का हाल

साजिश के तहत फंसाया

विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन पर और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इससे वे डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण जबतक सही ढंग से नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। मामले में एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।