बिहार पुलिस में फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला, शिखर चौधरी कटिहार के एसपी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 12 आईपीएस अधिकारियों समेत बिहार पुलिस के दो पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। संजय कुमार सारण के ग्रामीण एसपी और शिखर चौधरी को कटिहार के एसपी बनाए गए हैं। मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को पटना नगर का एसडीपीओ-1 नियुक्त किया गया है।

बिहार में एक दर्जन आईपीएस अफसरों और दो बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया। पटना के विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा एसपी संजय कुमार को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। सारण के ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी को कटिहार का एसपी बनाया गया है। कटिहार एसपी वैभव शर्मा को सीआईडी के अनुसंधान नियंत्रण कक्ष के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा के समादेष्टा मिथिलेश कुमार को पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।
वहीं, आधुनिकीकरण के सहायक पुलिस महानिरीक्षक शैशव यादव को सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव का समादेष्टा सह प्राचार्य बनाया गया है। बीसैप-8, बेगूसराय की समादेष्टा नवजोत सिमी को बीसैप-19 बेगूसराय, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार को बीसैप-आठ बेगूसराय और सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव के समादेष्टा महेंद्र कुमार बसंत्री को गृह रक्षा वाहिनी, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। पटना सिटी के एसडीपीओ-एक अतुलेश झा को रोहतास के डिहरी तो रामनगर बगहा की एसडीपीओ दिव्यांजली को सीआइडी में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
पटना के दो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) भी बदले गए हैं। मोतिहारी के पकड़ीदयाल में तैनात मो. मोहिब्बुलाह अंसारी को पटना नगर का एसडीपीओ-1 जबकि मोतिहारी के सदर एसडीपीओ शिवम धाकड़ को दानापुर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है। बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारी बीसैप-9 के एएसपी विजय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) बनाया गया है। वहीं, सीआईडी में एसपी निर्मला कुमारी को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा के समादेष्टा की जिम्मेदारी दी गई है।




साइन इन