ranchi police is looking for bhabhi ji who is accued of borwn sugar smuggling in bihar 'भाभी जी' घर पर नहीं, बिहार में बैठ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली को रांची पुलिस भी तलाश रही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'भाभी जी' घर पर नहीं, बिहार में बैठ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली को रांची पुलिस भी तलाश रही

  • रूबी देवी उर्फ भाभी के पति राहुल गुप्ता उर्फ देवा बताये गये हैं। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना के महद्दीगंज इलाके में रूबी देवी उर्फ भाभी जी ने नया ठिकाना बनाया है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

Thu, 16 Jan 2025 10:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, सासाराम
share
'भाभी जी' घर पर नहीं, बिहार में बैठ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली को रांची पुलिस भी तलाश रही

बिहार के सासाराम शहर में बैठकर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही रूबी देवी उर्फ भाभी जी की अब रांची पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। भाभी जी की ब्राउन शुगर मामले में झारखंड की रांची से भी तार जुड़ने के सबूत मिले हैं। रांची में पिछले दिनों तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ है। तब से भाभी जी की पुलिस तलाश कर रही है। उनके स्थानीय ठिकानों पर पुलिस की दबिश पड़ रही है। लेकिन, मोची टोला स्थित भाभी जी का घर फिलहाल बंद है। भाभी जी घर पर नहीं हैं। रूबी देवी उर्फ भाभी के पति राहुल गुप्ता उर्फ देवा बताये गये हैं। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना के महद्दीगंज इलाके में रूबी देवी उर्फ भाभी जी ने नया ठिकाना बनाया है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

तस्करी में भाभी जी का तार झारखंड के अलावे अन्य राज्यों से जुड़ने की बाते सामने आ रही है। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। रांची पुलिस द्वारा तीन तस्करों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा की गई है। वर्ना भाभी जी का यह कारोबार और तेजी से फलता-फूलता। विदित हो कि रांची की सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम पुल के समीप से रविवार देर रात ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी गिरोह के तीन सदस्यों युवराज सिंह उर्फ छोटा भाई, कुंदन वर्मा व सौरव गुप्ता को पुलिस ने दबोच ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से छट गए हैं आफत के बादल, खिलेगी धूप और ठंड से मिलेगी राहत; बिहार का मौसम

पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने कई अहम खुलासे किये हैं। इस संबंध में सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि कुछ माह पहले रूबी देवी उर्फ भाभी जी के बारे में सूचना मिली थी कि वह गलत कार्य में लिप्त हैं। पुलिस दबिश के कारण मोची टोला स्थित अपने घर में ताला बंद कर गायब हो गई हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। जांच चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस गांव में कौन सी फसल है, डिजिटल सर्वे कराएगी सरकार; किसानों को क्या फायदा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।