bihar people will get relief from cold temprature will increase fog weather report Bihar Weather Report: आसमान से छट गए हैं आफत के बादल, खिलेगी धूप और ठंड से मिलेगी राहत; बिहार में मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: आसमान से छट गए हैं आफत के बादल, खिलेगी धूप और ठंड से मिलेगी राहत; बिहार में मौसम का हाल

  • मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि दो दिनों तक जेट स्ट्रीम हवाओं के साथ वातावरण के निचले स्तर पर बादलों का आवरण था। इससे कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात थे। बुधवार से ये बादल छंटे हैं।

Thu, 16 Jan 2025 06:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather Report: आसमान से छट गए हैं आफत के बादल, खिलेगी धूप और ठंड से मिलेगी राहत; बिहार में मौसम का हाल

बिहार के कई जिलों मं कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर जैसी स्थति की वजह से लोग त्रस्त हैं और भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। ठंड के साथ-साथ कोहरे की मार भी बिहार में लोग लगातार झेल रह हैं। सुबह और रात के वक्त भयंकर कुहासे की वजह से कई ट्रनें भी लेट चल रही हैं और विमान परिचालन पर भी इसका असर पड़ा है। गुरुवार से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार की सुबह भी बिहार कई जिलों में कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि दो दिनों तक जेट स्ट्रीम हवाओं के साथ वातावरण के निचले स्तर पर बादलों का आवरण था। इससे कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात थे। बुधवार से ये बादल छंटे हैं। गुरुवार से धूप होगी। हालांकि, सुबह में आंशिक से मध्यम दर्जे का कोहरा होगा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान चढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस गांव में कौन सी फसल है, डिजिटल सर्वे कराएगी सरकार; किसानों को क्या फायदा

पटना सहित 14 शहरों में दिन में बुधवार को अधिकतम तापमान की कमी से शीतलहर जैसे हालात रहे। पटना में ठंड का असर दिनभर बना रहा। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहा, लेकिन ठंडी हवाओं से दिनभर ठिठुरन की स्थिति बनी रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। उधर, गया में 8.8 डिग्री, भागलपुर में 4.5 डिग्री, मुंगेर में सात डिग्री, बांका में 4.1 डिग्री, कटिहार में 5.2 डिग्री, पूर्णिया में 4.4 डिग्री, किशनगंज में 3.5 डिग्री, बेगूसराय 5.6 डिग्री, औरंगाबाद में 4.3, अरवल में 3.8 डिग्री, सासाराम 1.1 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 3.2 डिग्री, गोपालगंज में 1.4 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 0.4 डिग्री, पटना 0.8 डिग्री फारबिसगंज में 2.6 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा और कोसी नदी पर तीन पीपा पुल बनाने का ऐलान, इन जिलों के लोगों को फायदा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।