Rajya Sabha Elections Good News for NDA Court order on Jailed MLA Anant Singh राज्यसभा चुनाव में NDA के लिए खुशखबरी, जेल में बंद अनंत सिंह पर आ गया कोर्ट का फैसला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राज्यसभा चुनाव में NDA के लिए खुशखबरी, जेल में बंद अनंत सिंह पर आ गया कोर्ट का फैसला

बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के लिए अच्छी खबर आई है। पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह के वोट डालने की अर्जी पर फैसला सुना दिया है। 

Fri, 13 March 2026 10:04 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राज्यसभा चुनाव में NDA के लिए खुशखबरी, जेल में बंद अनंत सिंह पर आ गया कोर्ट का फैसला

Rajya Sabha Elections: बिहार की 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए के लिए अच्छी खबर है। जेल में बंद पटना के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर अदालत का फैसला आ गया है। अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। पटना के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। 16 मार्च को मतदान के लिए वे कुछ समय के लिए बिहार विधानसभा में आएंगे और अपना वोट डालकर वापस बेऊर जेल चले जाएंगे।

एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में अनंत सिंह के वकील की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। विधायक की ओर से अनुरोध किया गया कि आगामी 16 मार्च को बिहार विधानसभा में राज्यसभा के लिए मतदान होना है। वकील ने कहा कि उनका मुवक्किल जेल में बंद है और एक मतदाता है, इसलिए पुलिस सुरक्षा में भेज कर उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाए।

आवेदन पर सुनवाई के बाद अदालत ने अनंत सिंह की अर्जी को स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने बेउर जेल के काराधीक्षक को निर्देश दिया है कि अनंत सिंह को पुलिस सुरक्षा में विधानसभा ले जाकर उन्हें मतदान कराया जाए। मतदान के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा।

बीते 3 फरवरी को भी बजट सत्र के दौरान अनंत सिंह को कुछ देर के लिए विधानसभा लाया गया था। उन्होंने सदन में आकर विधायक पद की शपथ ली थी, उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी हैं अनंत सिंह

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में प्रचार के दौरान हुए बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। चुनाव प्रचार के दौरान जदयू के अनंत सिंह और जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगली बार दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा, तेजस्वी को सुना गए अनंत सिंह

दुलारचंद उस समय पीयूष के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। आरोप हैं कि पहले उनके पैर में गोली मारी गई और फिर उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई। इस केस में अनंत सिंह समेत कई लोगों को पुलिस ने मतदान से पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था। तब से अनंद सिंह पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए ही उन्होंने मोकामा का चुनाव जीता था।

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। बिहार के सभी विधायक विधानसभा में अपना वोट डालेंगे। एनडीए की 4 सीटों पर जीत पक्की मानी जा रही है। हालांकि, पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे 3 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत है। सत्ताधारी गठबंधन के नेता विपक्ष के खेमे में सेंधमारी का भी दावा कर रहे हैं। इस बीच, अनंत सिंह के वोट डालने की अनुमति मिलने से जेडीयू और एनडीए के खेमे में खुशी की लहर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन MLA किसे वोट देगा, विधायकों को 15 घंटे पहले बताएगा NDA, तब तक अटकल-सस्पेंस

विपक्ष की ओर से आरजेडी ने भी एक सीट पर अपना कैंडिडेट उतारा है। महागठबंधन के पास भी 35 विधायक ही हैं। आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह को जीत के लिए 6 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 5 विधायकों वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से बात की है। ओवैसी के 5 और बसपा के एक विधायक का समर्थन मिलता है, तो आरजेडी उम्मीदवार की जीत हो सकती है। हालांकि, विपक्ष के खेमे में क्रॉस वोटिंग को रोकना भी तेजस्वी के सामने बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में 16 मार्च को बिहार में होने वाला राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा या शिवेश राम, बिहार से NDA के 5वें राज्यसभा कैंडिडेट कौन हैं?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।