Anant Singh advised Tejashwi Yadav next time will have to contest on another party ticket अगली बार दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा, जेल जाते हुए तेजस्वी को सुना गए अनंत सिंह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अगली बार दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा, जेल जाते हुए तेजस्वी को सुना गए अनंत सिंह

बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा में शपथ लेने के बाद जेल जाने से पहले मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगली बार उन्हें दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा।

Tue, 3 Feb 2026 10:35 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अगली बार दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा, जेल जाते हुए तेजस्वी को सुना गए अनंत सिंह

बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के MLA अनंत सिंह ने मंगलवार को जेल से विधानसभा पहुचंकर विधायक पद की शपथ ली। वे कुछ देर के लिए सदन में आए। स्पीकर ने उन्हें शपथ दिलाई। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और वापस कड़ी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल लौट गए। जेल जाने से ठीक पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कस दिया। उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अनंत सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है। बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पर अनंत सिंह ने कहा, "विपक्षी क्या बोलेंगे, (उनके पास) बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। (तेजस्वी) जो बोलना है बोलते रहें, अगली बार उन्हें दूसरी पार्टी से टिकट लेकर (चुनाव) लड़ना पड़ेगा।"

अनंत सिंह ने दुलारचंद हत्याकांड में खुद को बताया निर्दोष

पटना जिले की मोकामा सीट पर बीते अक्टूबर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताया। जेडीयू विधायक ने कहा कि वह पूरी तरह निर्दोष हैं, जांच अभी चल रही है और उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है।

बता दें कि मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच भिड़ंत्त हो गई थी। इसी दौरान पीयूष के समर्थन में प्रचार कर रहे बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अनंत सिंह समेत दर्जनों लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस की जांच फिलहाल जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने नीतीश के पांव छूए, शपथ के लिए जेल से विधानसभा पहुंचे थे दबंग विधायक

जेल में रहते ही अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव जीता था। हालांकि, जेल प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर वे दिसंबर में विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए थे। अब पटना सिविल कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद उन्हें जेल से मंगलवार को विधानसभा लाया गया और शपथ दिलाई गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।