rain in several places of north bihar imd predicts rain continue for one week in patna Bihar Weather: उत्तर बिहार में ज्यादा जगहों पर बरसेंगे बदरा, पटना में कब तक होगी बारिश; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: उत्तर बिहार में ज्यादा जगहों पर बरसेंगे बदरा, पटना में कब तक होगी बारिश; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Mon, 8 Sep 2025 05:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: उत्तर बिहार में ज्यादा जगहों पर बरसेंगे बदरा, पटना में कब तक होगी बारिश; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: पटना में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी है। रविवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिस कारण अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह से सूरज के तल्ख तेवर थे, लेकिन दोपहर बाद से धीरे-धीरे आंशिक तौर पर बादल छाने लगा।

इसके बाद शाम में राजधानी के कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिपाही बहाली: मुकेश और चंदन सर ने अभ्यर्थी जुटाए, पेपर लीक कांड की खुल रही परतें

नगर निगम और बुडको की टीम अलर्ट मोड में

एक हफ्ते तक बादलों के बरसने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पटना नगर निगम और बुडको की टीम अलर्ट मोड में है। बुडको एमडी सह नगर आयुक्त ने रविवार को सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में जलजमाव की स्थिति न हो इसका पूरा ध्यान रखें। संप के चालू रहने से कुछ ही देर में जलनिकासी सुनिश्चित की गई। शहर के निचले इलाकों से भी जलनिकासी के इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव न हो इसके लिए बुडको और नगर निगम की टीम अलर्ट पर है। क्विक रिस्पांस टीम तत्परता से जल निकासी सुनिश्चित कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोल से टकराई फिर नहर में पलट गई, स्टेयरिंग जाम होने से पटना में हादसा

मुजफ्फरपुर में बादल और बारिश के आसार

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार से एक बार फिर पूरे जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया है। इधर, देर शाम तक जिले में औसतन 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले 48 घंटे तक जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, अधिकांश समय मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश नहीं के बराबर होगी। पूरे सप्ताह उमस बनी रह सकती है।

भागलपुर में गर्मी, राहत कब मिलेगी

भागलपुर में रविवार को उमस भरी गर्मी रही बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि मानसून की द्रोणिका अभी उत्तरी गुजरात और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, श्योपुर, गुना, दमोह, माणा, गोपालपुर पर बने निम्न दबाव के केंद्र से होकर गुजर रही है और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक बढ़ गई। मौसमी कारकों के प्रभाव से सोमवार का दिन गर्मी व उमस भरा होगा। जबकि मंगलवार से 11 सितंबर तक के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले में एक से दो चक्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।