moving car overturned in canal after steering jammed in patna पहले पोल से टकराई फिर नहर में पलट गई, चलती कार की स्टेयरिंग जाम होने से पटना में हादसा; 3 लोग थे सवार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले पोल से टकराई फिर नहर में पलट गई, चलती कार की स्टेयरिंग जाम होने से पटना में हादसा; 3 लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार नौबतपुर से एम्स की ओर जा रही कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गयी। अनियंत्रित होकर कार पहले एक पोल से टकराई और फिर नहर में गिर गई। गाड़ी में मुजफ्फरपुर के भीखनपुर निवासी राजन कुमार, शुभम शेखर और उनके मित्र सोनू सवार थे।

Mon, 8 Sep 2025 05:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पहले पोल से टकराई फिर नहर में पलट गई, चलती कार की स्टेयरिंग जाम होने से पटना में हादसा; 3 लोग थे सवार

पटना में जानीपुर थाना क्षेत्र के नहरपुरा के पास रविवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया। अचानक एक कार की स्टेयरिंग जाम हो गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर सोन नहर में पलट गयी। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने समझदारी दिखाते हुए तुरंत दरवाजा खोल छलांग लगा दी। इससे तीनों को हल्की चोट आई पर उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार नौबतपुर से एम्स की ओर जा रही कार का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गयी। अनियंत्रित होकर कार पहले एक पोल से टकराई और फिर नहर में गिर गई। गाड़ी में मुजफ्फरपुर के भीखनपुर निवासी राजन कुमार, शुभम शेखर और उनके मित्र सोनू सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवक अविनाश यादव ने गाड़ी को नहर में गिरते देखा और यह सोच तुरंत कूद पड़ा कि लोग फंसे होंगे। बाद में पता चला कि तीनों यात्री सुरक्षित बाहर निकल चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार में खूब बरसेंगे बदरा, पटना में कब तक होगी बारिश; मौसम का हाल

घटना की सूचना पर जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। थानेदार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी फिलहाल जानीपुर के वास्तु विहार इलाके में रहकर पढ़ाई करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिपाही बहाली: मुकेश और चंदन सर ने अभ्यर्थी जुटाए, पेपर लीक कांड की खुल रही परतें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।