railway canteen employee shot dead by miscreants in araria bihar बिहार में सुबह-सुबह मर्डर, रेलवे कैंटीन कर्मी को गोली से उड़ाया; सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सुबह-सुबह मर्डर, रेलवे कैंटीन कर्मी को गोली से उड़ाया; सनसनी

घटना के बाद नीरज को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरज रेलवे कैंटीन में वसूली का काम करता था और अक्सर जोगबनी आता-जाता था।

Sun, 28 Sep 2025 09:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में सुबह-सुबह मर्डर, रेलवे कैंटीन कर्मी को गोली से उड़ाया; सनसनी

बिहार के अररिया जिले में सुबह-सुबह मर्डर हुआ है। यहां 24 वर्षीय एक रेलवे कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज कुमार गुप्ता अररिया आरएस वार्ड संख्या 4 निवासी कैलाश गुप्ता का बेटा था। जानकारी के अनुसार नीरज अपने तीन साथियों के साथ जोगबनी हाजी मोहल्ला स्थित एक घर में किरायेदार के रूप में रहता था। रविवार की अहले सुबह करीब दो बजे एक अपराधी ने नीरज को गोली मार दी और फरार हो गया।

घटना के बाद नीरज को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरज रेलवे कैंटीन में वसूली का काम करता था और अक्सर जोगबनी आता-जाता था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, जोगबनी दारोगा रवि कुमार,अररिया नप के उपमुख्य पार्षद गौतम साह, भाजपा नेता शम्भू साह सहित सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में प्रेमिका ने प्रेमी को लोढ़े से मार डाला, शादी से इनकार करने पर मर्डर

पुलिस ने हत्या का कारण आपसी विवाद है। एसडीपीओ साह ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतक के दो साथियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर पकड़ाया संदिग्ध, इंडियन मुजाहिदीन का आई कार्ड मिला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।