14 जगह छापे, हिरासत में 8 संदिग्ध; गोपाल खेमका मर्डर केस में अब तक हत्यारे का पता नहीं
गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में जुटी पटना पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अपराधियों की पहचान का दावा किया गया है। लेकिन अभी तर न तो हत्यारे का पता चला है। और नही लाइनर का कोई सुराग मिला है। वहीं गोपाल खेमका का आज दाह संस्कार कर दिया गया।

पटना के जाने-माने कारोबारी और उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। पटना और आसपास के जिलों में अबतक करीब 14 जगहों पर पुलिस ने दबिश डाली है। वहीं 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जबकि 15 अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक हत्याकांड को अंजाम देने वाला या इसकी साजिश रचने वाला गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस को शूटर के साथ ही मास्टर माइंड की तलाश है। हत्या के पीछे जमीन विवाद या कारोबारी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा तो कर रही है कि लेकिन फिलहाल स्पष्ट रूप से कहने की स्थिति में नहीं है। उधर, इस मामले में बेऊर जेल लिंक को भी खंगाला जा रहा है। रेंज आइजी जितेंद्र राणा ने शनिवार की दोपहर बेऊर में छापेमारी के दौरान तीन मोबाइल फोन के अलावा एक कागज बरामद किए थे। उस कागज पर कई नंबर लिखे हुए थे। पुलिस उन तमाम नंबरों की जांच के साथ ही तकनीकी अनुसंधान से अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।
पटना के रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने दावा किया कि पुलिस को हत्याकांड में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर छापेमारी जारी है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, विदेश से बेटी गरिमा खेमका के आने के बाद गोपाल खेमका के शव का रविवार को गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पटना के कारोबारी, उद्योगपति और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
उद्योगपति गोपाल खेमका की शुक्रवार की देर रात गांधी मैदान के समीप उनके अपार्टमेंट के गेट पर एक अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शूटर पहले से गेट के समीप घात लगाये बैठा था। पुलिस मान रही है कि लाइनर को बांकीपुर क्लब से घर लौट रहे गोपाल खेमका की जानकारी शूटर को दे रहा था। लिहाजा पुलिस उसकी पहचान के लिए बांकीपुर क्लब से गांधी मैदान स्थित कटारुका निवास तक के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।




साइन इन