rahul gandi and tejashwi yadav will do gandhi ambedkar march in patna during voter adhikar yatra वोटर अधिकार यात्रा में अब ‘गांधी-आंबेडकर मार्च’, पटना के किन-किन इलाकों से गुजरेंगे राहुल-तेजस्वी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वोटर अधिकार यात्रा में अब ‘गांधी-आंबेडकर मार्च’, पटना के किन-किन इलाकों से गुजरेंगे राहुल-तेजस्वी

Voter Adhikar Yatra: गांधी मैदान गेट नंबर एक से निकलकर एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए मार्च हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंचेगा। अंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा होगी।

Sun, 31 Aug 2025 05:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
वोटर अधिकार यात्रा में अब ‘गांधी-आंबेडकर मार्च’, पटना के किन-किन इलाकों से गुजरेंगे राहुल-तेजस्वी

मतदाता अधिकार यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में गांधी-आंबेडकर मार्च से होगा। गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से हाईकोर्ट स्थित आंबेडकर पार्क तक होने वाले इस मार्च का नाम गांधी-आंबेडकर मार्च रखा गया है। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी महासचिव अविनाश पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह 10.50 बजे मार्च शुरू होगा।

गांधी मैदान गेट नंबर एक से निकलकर एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए मार्च हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंचेगा। अंबेडकर पार्क पहुंचकर सभा होगी। मार्च में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, दीपंकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी, डी राजा, एम ए बेबी सहित गठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक सबसे ज्यादा सड़क हादसे, तेज रफ्तार बनी काल

आज यात्रा में विश्राम

उधर, मतदाता अधिकार यात्रा 14वें दिन शनिवार को आरा पहुंची। वहां सभा के बाद तीसरे चरण की यात्रा का समापन हो गया। रविवार को यात्रा का विश्राम रहेगा। सोमवार यानी एक सितंबर को पटना में समापन मार्च निकलेगा। शुक्रवार को राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे 31 अगस्त की शाम में पटना पहुंचेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था, पटना के स्कूल में कैसे जलकर मरी छात्रा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।