Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Bihar Voter Adhikar Yatra Day 13 Bettiah Gopalganj Siwan RJD Congress Left राहुल गांधी, तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार सीवान पहुंची, कल अखिलेश यादव शामिल होंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार सीवान पहुंची, कल अखिलेश यादव शामिल होंगे

Rahul Tejashwi Yatra Today: बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा का आज 13वां दिन है। बेतिया से शुरू हुई यह यात्रा सीवान पहुंच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

Fri, 29 Aug 2025 08:27 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, बेतिया/गोपालगंज/सीवान/छपरा
share
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार सीवान पहुंची, कल अखिलेश यादव शामिल होंगे

Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Yatra Day 13 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के अन्य नेता मिलकर यात्रा निकाल रहे हैं। शुक्रवार देर शाम सीवान पहुंची वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चेारी संविधान पर आक्रमण है। लेकिन हम इस आक्रमण को नहीं होने देंगे। बिहार की जनता ने वोटर अधिकार यात्रा को इतनी बड़ी शक्ति दी है, कि इसकी गूंज आज पूरे हिन्दुस्तान में सुनाई पड़ रही है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि आज बीजेपी वाले जंप मार रहे है। अभी आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटका हर जगह पर की गई चोरी को दिखाएंगे। अब हिन्दुस्तान इनकी सच्चाई को समझेगा, सुनेगा और अपनी मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनाएगा और बताएगा। अब हम वोट की चोरी किसी भी कीमत पर नहीं होने दंगे। 47 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने 'वोट चोर- गद्दी छोड़' के नारे भी लगवाए।

कल अखिलेश यादव वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे

सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पटना पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होने बीजेपी पर हमला बोला, और कहा कि बिहार से भाजपा का पलायन तय है। अखिलेश कल यात्रा में राहुल, तेजस्वी के साथ शामिल होंगे। जो छपरा से भोजपुर जाएगी।

इससे पहले राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा गोपालगंज पहुंची। इस यात्रा में कांग्रेस के वरीय नेता सचिन पायलट भी शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो दिन पहले दरभंगा में मां की गाली दिए जाने के मामले से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पायलट ने कहा कि इसका कांग्रेस पार्टी से कोई वास्ता नहीं है, इसकी हम निंदा करते हैं।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज (शुक्रवार, 29 अगस्त) को 13वां दिन है। बेतिया से होकर दोपहर में यात्रा ने गोपालगंज जिले के मंगलपुर में प्रवेश किया। रास्ते में जगह-जगह राहुल और तेजस्वी का स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने पहले बद गाड़ी में यात्रा की, फिर ओपन जीप में सवार हो गए। मंगलपुर से आगे विशनपुर तक यात्रा बढ़ गई।

दोपहर 1 बजे बाद राहुल-तेजस्वी का काफिला गोपालगंज के गांधी कॉलेज मैदान पहुंचा। पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार यहां पर विश्राम हो रहा है। शाम चार बजे से शहर के मौनिया चौक से रोड शो शुरू होगा। वोटर अधिकार यात्रा थावे और मीरगंज की ओर आगे बढ़ेगी यात्रा।

राहुल गांधी सुबह 8.40 बजे बेतिया (पश्चिम चंपारण) के कुड़ियाकोठी से निकले। यहां से उनका काफिला हरिवाटिका पहुंचा। राहुल ने यहां राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बेतिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेता मौजूद रहे। इन्हें देखने के लिए सड़क के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटी। सभी नेताओं ने ओपन जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया।

यात्रा में शामिल हुए सचिन पायलट, पीएम को गाली देने की निंदा की

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी गुरुवार को बेतिया पहुंचे और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दरभंगा में गाली दिए जाने के मामले की निंदा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाली वाले बयान से उनका या कांग्रेस पार्टी का कोई वास्ता नहीं है।

22 किलोमीटर का रोड शो

सुबह में बेतिया के हरि वाटिका में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल-तेजस्वी का 22 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू हुआ। उनका काफिला मोहर्रम चौक, अजंता सिनेमा, सागर पोखरा चौक, इमली चौक, नौतन-गोपालगंज रोड, बगही खड्डा, थाना चौक, नौतन बाजार, मंगलपुर ढाला के रास्ते दोपहर में सवा 12 बजे गोपालगंज में प्रवेश कर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल की यात्रा में मोदी को गाली से भड़की बीजेपी, RJD-कांग्रेस की क्लास लगा दी

बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा गुरुवार को सीतामढ़ी से पूर्वी चंपारण होकर पश्चिम चंपारण पहुंची थी। रात में सभी नेताओं ने बेतिया के पास कुड़िया कोठी में विश्राम किया था। सुबह यहीं से दोबारा यात्रा शुरू की गई।

आज सारण जिले के एकमा में होगा रात्रि विश्राम, कार्यक्रम बदला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की यात्रा के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। राहुल गांध, तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं का शुक्रवार को रात्रि विश्राम सीवान जिले के दरौंदा में नहीं होगा। इसके बजाय सारण जिले के एकमा वे रात रुकेंगे। वोटर अधिकार यात्रा शाम करीब 7.30 बजे एकमा पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात मॉडल बिजनेस नहीं 'वोट चोरी' है , राहुल गांधी का मोदी, शाह पर तीखा वार

कल छपरा से आरा पहुंचेगी राहुल गांधी यात्रा, अखिलेश आ सकते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार 30 अगस्त को सुबह 8 बजे एकमा से शुरू होकर छपरा के विभिन्न मार्गों से होते हुए भोजपुर पहुंचेगी। आरा में जनसभा का आयोजन किया गया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी शनिवार को यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।