Rahul Gandhi likely to join Kanhaiya Kumar Palayan Roko Naukri Do yatra in Begusarai कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय जा सकते हैं राहुल गांधी; कांग्रेस की नौकरी दो यात्रा चल रही है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय जा सकते हैं राहुल गांधी; कांग्रेस की नौकरी दो यात्रा चल रही है

  • इस साल तीसरी बार बिहार पहुंच रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बेगूसराय जा सकते हैं। पार्टी की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कन्हैया कुमार बेगूसराय के ही रहने वाले हैं।

Thu, 3 April 2025 11:40 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, सुभाष पाठक, पटना
share
कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय जा सकते हैं राहुल गांधी; कांग्रेस की नौकरी दो यात्रा चल रही है

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बेगूसराय पहुंच सकते हैं। यह तो पहले से घोषित है कि राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। अब अपडेट ये है कि वो कांग्रेस की बिहार में चल रही इस यात्रा में शामिल होने के लिए उसी दिन हेलिकॉप्टर से बेगूसराय जा सकते हैं। कन्हैया की यात्रा 2 अप्रैल को किशनगंज से बहाल हो गई है। कन्हैया रविवार को अररिया में यात्रा को बीच में छोड़कर पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए अचानक दिल्ली चले गए थे।

कन्हैया कुमार बेगूसराय जिले के बीहट गांव के रहने वाले हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में वो अपनी पुरानी पार्टी सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उस चुनाव में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कन्हैया को बड़े अंतर से हराया था। 2024 के चुनाव में कन्हैया को कांग्रेस ने उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया लेकिन भाजपा के मनोज तिवारी से वो अपने राजनीतिक करियर का दूसरा चुनाव भी हार गए।

कन्हैया कुमार की बिहार में यात्रा दोबारा शुरू, लालू और पप्पू यादव पर दिया ये जवाब

बेगूसराय के जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभय सिंह सार्जन ने बताया कि पार्टी ने जिला प्रशासन ने राहुल के हेलिकॉप्टर के उतरने की इजाजत ले ली है। अभय सिंह सार्जन ने कहा कि अभी राहुल गांधी के आने का समय तय नहीं हुआ है लेकिन उनके आने की संभावना के मद्देनजर पार्टी उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की नियुक्ति के बाद कांग्रेस ने दो दिन पहले ही 40 जिलों में अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

नौकरी दो पदयात्रा छोड़ कन्हैया दिल्ली रवाना, अररिया में वर्कर्स और बाउंसर में भिड़ंत

कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पश्चिम चंपारण के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी। ये वो जगह है जहां से महात्मा गांधी ने 1917 में चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी। कन्हैया कुमार इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें पार्टी के बड़े नेता चरणबद्ध तरीके से रास्ते में शामिल हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: जिस मंदिर में गए कन्हैया कुमार उसका गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण
ये भी पढ़ें:बिहार का पानी लूटने को हो रहा विकास; अपने बयान पर खूब ट्रोल हो रहे कन्हैया कुमार
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव और कन्हैया से कोई नाराजगी नहीं, अटकलों पर बोले बिहार कांग्रेस चीफ
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की राह पर कन्हैया, कांग्रेस निकालेगी ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ पदयात्रा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।