No resentment with Pappu Yadav Kanhaiya Kumar says Bihar Congress President Akhilesh Singh on speculations पप्पू यादव और कन्हैया कुमार से कोई नाराजगी नहीं, अटकलों पर बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पप्पू यादव और कन्हैया कुमार से कोई नाराजगी नहीं, अटकलों पर बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और पार्टी के नेता कन्हैया कुमार से नाराजगी की अटकलों को खारिज किया है।

Thu, 13 March 2025 03:54 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पप्पू यादव और कन्हैया कुमार से कोई नाराजगी नहीं, अटकलों पर बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर खटपट की चर्चा जोरों पर है। इस बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इन अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से कोई नाराजगी नहीं है। अखिलेश सिंह बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में पप्पू यादव के साथ भी नजर आए। बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में 12 मार्च को होने वाली बैठक टलने पर भी उन्होंने सफाई दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें पप्पू यादव उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कोई नाराजगी नहीं है। वीडियो में एक पत्रकार अखिलेश से पूछ रहे हैं कि क्या उनकी पप्पू यादव से नाराजगी दूर हो गई। इस पर वे जवाब देते हैं कि हमारे बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस की बैठक टली, राहुल गांधी करने वाले थे मंथन

इसके बाद, अखिलेश सिंह से पूछा गया कि क्या कन्हैया कुमार की बिहार में निकलने वाली यात्रा से वे नाराज हैं। इन अटकलों को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। 12 मार्च को दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में होने वाली बैठक स्थगित होने पर उन्होंने कहा कि होली की वजह से मीटिंग टाली गई है। इसे बाद में रखा जाएगा। बता दें कि इस बैठक में बिहार चुनाव की तैयारी पर मंथन होने वाला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की राह पर कन्हैया, कांग्रेस निकालेगी ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ पदयात्रा

दूसरी ओर, जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 16 मार्च से बिहार में पदयात्रा निकालने वाले हैं। इसकी शुरुआत चंपारण से होगी और समापन पटना में होगा। कन्हैया कुमार कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं के साथ विभिन्न जिलों का दौरा कर रोजगार एवं पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।