rahul gandhi come to create problems for Tejashwi said Nityanand Rai on congress leader Bihar visit तेजस्वी की खटिया खड़ी करने आए हैं, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोले नित्यानंद राय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी की खटिया खड़ी करने आए हैं, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोले नित्यानंद राय

  • नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी के आने से तेजस्वी यादव टेंशन में हैं क्योंकि वे राजद नेता की खटिया खड़ी करने वाले हैं। वे पहले भी बिहार आए तो अपनी कांग्रेस का नुकसान कर दिया।

Mon, 7 April 2025 02:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी की खटिया खड़ी करने आए हैं, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोले नित्यानंद राय

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आए। पटना से सीधे बेगूसराय पहुंचे जहां कन्हैया कुमार के साथ पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले। कांग्रेस नेता की बिहार यात्रा पर राजनीति भी जोरदार हो रही है। पहले से हमलावर बीजेपी के नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि वे तेजस्वी यादव की खटिया खड़ी करने बिहार आए हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल जी पहले अपना पलायन रोकें।

नित्यानंद राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी के आने से तेजस्वी यादव टेंशन में हैं क्योंकि वे राजद नेता की खटिया खड़ी करने वाले हैं। वे पहले भी बिहार आए तो अपनी कांग्रेस का नुकसान कर दिया। बिहार में कांग्रेस का बुरा हाल है उसके जिम्मेदार राहुल गांधी है। अब तेजस्वी यादव की बारी है। इसका आगाज वे कर चुके हैं। राहुल गांधी लगातार संविधान को लेकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। हमारा संविधान पूरी तरह सुरक्षित है। जबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश में सरकार बनी है तबसे भ्रष्टाचारी नेता हाथ में संविधान की किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: आजकल हिन्दुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल, संविधान सुरक्षा सभा में राहुल

इधर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पहले अपना पलायन रोकना चाहिए। कभी केरल जाते हैं, कभी यूपी तो अब बिहार का चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें भगवा रंग से नफरत है। इसी वजह से सफेद रंग को चुना है। लेकिन उनके बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्रदेश दिलीप यादव ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं अपनी पार्टी की लुटिया डुबा देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल पर भड़की भाजपा, कोई सिमरिया में गोबर खिला रहा, कोई गया में मोक्ष दिला रहा

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बिहार में मजबूत उपस्थिति के लिए राहुल गांधी और अन्य नेता बिहार में काम कर रहे हैं। राहुल गांधी का मात्र दो माह में तीसरी बार बिहार आना इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।