Rahul Gandhi Patna Begusarai Giriraj says eat cow dung sand in Simaria Dilip Jaiswal suggests Gaya for Moksha राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, गिरिराज सिमरिया में गोबर खिला रहे, जायसवाल गया में मोक्ष दिला रहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, गिरिराज सिमरिया में गोबर खिला रहे, जायसवाल गया में मोक्ष दिला रहे

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सिमरिया धाम में गोबर और बालू खाने जबकि दिलीप जायसवाल ने गया जाकर कांग्रेस को मोक्ष दिलाने की सलाह दी है।

Mon, 7 April 2025 10:10 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, गिरिराज सिमरिया में गोबर खिला रहे, जायसवाल गया में मोक्ष दिला रहे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस साल तीसरे दौरे पर बेगूसराय और पटना पहुंच रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वागत में जहां पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भड़के हुए हैं। राहुल गांधी पटना में सामाजिक न्याय सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले हवाई अड्डा से ही सीधे बेगूसराय जाएंगे और कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चल रही ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल होंगे। राहुल पटना में कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में पार्टी के नेताओं की एक बैठक में भी बोलेंगे।

कन्हैया को 2019 के चुनाव में बेगूसराय सीट से हराने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल को बेगूसराय के सिमरिया धाम घाट पर गोबर और बालू खाकर और गंगा में डुबकी लगाकर प्रायश्चित करने की सलाह दी है। गिरिराज ने पेट्रोकेमिकल्स और फर्टिलाइजर कारखाना की चर्चा करते हुए कांग्रेस की वादाखिलाफी की याद दिलाई।

राहुल गांधी फिर बिहार में, पहले बेगूसराय में कन्हैया की यात्रा फिर पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन

गिरिराज ने कहा कि राजीव गांधी ने बरौनी रिफाइनरी के साथ पेट्रोकेमिकल्स खोलने की बात कही थी लेकिन नहीं खुला। नरेंद्र मोदी सरकार 25 हजार करोड़ लगाकर हल्दिया से तेल लाकर बरौनी रिफाइनरी का विस्तार कर रही है। बिहार को 9-10 हजार करोड़ टैक्स जाता है। पेट्रोकेमिकल्स कारखाना भी खुलेगा। इनके समय में जो फर्टिलाइजर बंद हुआ था, वो भी खुला। मोदी ने गंगा पर 17 पुल दिए। उन्होंने कहा कि 60 साल में कितना रोजगार दे पाए, राहुल ये बताएं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से इनके 60 साल के कुकर्म और पाप की भरपाई कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी के दौरे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस की लुटियो डुबोते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में गया है, जहां मोक्ष मिलती है।

राहुल गांधी के बिहार दौर से पहले तेजस्वी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर मंथन

जायसवाल ने कहा- “वो जहां-जहां जाते हैं, कांग्रेस का लुटिया डुबाने का काम करते हैं। वो मध्य प्रदेश गए, वो छत्तीसगढ़ गए, जो अभी चुनाव हुआ है कुछ दिन पहले, हरियाणा गए, महाराष्ट्र गए, राजस्थान गए, दिल्ली गए। सभी जगह उन्होंने कांग्रेस की लुटिया डुबो दी। कांग्रेस को डुबोने का काम किया। आप जानते हैं कि बिहार में गया भी है, जहां मोक्ष की प्राप्ति होती है। वो अब अंतिम में बिहार आ रहे हैं। और कांग्रेस को गया होते हुए फिर वो दिल्ली लौटेंगे।”

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।