Rahul Gandhi Bihar visit Congress programme Rajgir will go Dashrath Manjhi village राहुल गांधी का कल बिहार दौरा, राजगीर में कांग्रेस का सम्मेलन; दशरथ मांझी के गांव भी जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी का कल बिहार दौरा, राजगीर में कांग्रेस का सम्मेलन; दशरथ मांझी के गांव भी जाएंगे

राहुल गांधी 6 मई को नालंदा के राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों से संवाद भी होगा। इसके बाद गया में वे महिलाओं से संवाद करेंगे। राहुल दशरथ मांझी के गांव भी जाएंगे।

Thu, 5 June 2025 07:10 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राहुल गांधी का कल बिहार दौरा, राजगीर में कांग्रेस का सम्मेलन; दशरथ मांझी के गांव भी जाएंगे

विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिहार दौरा होने जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार, 6 मई को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नालंदा जिले के राजगीर में कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां वे अति पिछड़ा वर्ग के लोगों और छात्रों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके बाद वे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लौटते समय गया में उनका महिलाओं के साथ जन संवाद का कार्यक्रम होगा।

बिहार कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारी पूरी कर ली है। चुनावी साल में यह उनका पांचवां बिहार दौरा होगा। पिछले महीने ही वे दरभंगा और पटना आए थे। दरभंगा में उन्होंने अंबेडकर छात्रावास में छात्रों से संवाद किया था। फिर पटना के सिनेमा हॉल में फुले मूवी देखी थी। इससे पहले उन्होंने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया था। अप्रैल में वे बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में भी आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर रेप-मर्डर पर बोले राज्यपाल, दुष्कर्म पर राजनीति न हो

अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में राहुल गांधी का कार्यक्रम है। यह दौरा पिछले महीने ही होने वाला था, लेकिन राजगीर में हॉल खाली नहीं होने के चलते इसे 6 जून को रखा गया। आगामी अक्टूबर-नवंबर महीने में बिहार विधानसभा का चुनाव संभावित है। इससे पहले राहुल कांग्रेस को बिहार में फिर से मजबूत करने में लगे हुए हैं। पिछले महीने दरभंगा में उन्होंने दलित छात्रों से संवाद किया था। अब राजगीर में वे अति पिछड़ा वर्ग के लोगों और गया में महिलाओं से संवाद करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी जी 50 बार, राहुल गांधी बचपन से पचपन तक कितनी बार? पूछ रहे दिलीप जायसवाल

पीके ने राहुल गांधी से पूछा- रेवंत रेड्डी पर क्या कार्रवाई की

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले उन पर निशाना साधा। पीके ने पूछा कि राहुल को बिहार आने से पहले यह बताना चाहिए कि क्या वह अपनी पार्टी के तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की उस बात से सहमत हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहारियों के डीएनए में मजदूरी है। अगर राहुल गांधी इस बात से सहमत नहीं है तो उन्होंने रेवंत रेड्डी पर क्या कार्रवाई की यह बताना चाहिए। साथ ही जनता से माफी मांगनी चाहिए।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।