Rabri Devi accuses CM Nitish Kumar come to assembly after consuming cannabis नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं, राबड़ी देवी बोलीं- हमें बेइज्जत करते हैं सीएम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं, राबड़ी देवी बोलीं- हमें बेइज्जत करते हैं सीएम

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी एवं बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भंगेड़ी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश भांग पीकर विधानसभा आते हैं।

Wed, 12 March 2025 02:59 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं, राबड़ी देवी बोलीं- हमें बेइज्जत करते हैं सीएम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जोरदार हमला बोला है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश भंगेड़ी हैं। वह भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं के बीच में बोलते हैं और उनका अपमान करते हैं। हमें और पूरी बिहार की महिलाओं को सदन में बेइज्जत करते हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि सीएम बोलते रहते हैं, 2005 से पहले महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं। हम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि पहले उनकी मां-बहन क्या कपड़े नहीं पहनती थीं, नंगा रहती थीं?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी बुधवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब बरसीं। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि 2005 से पहले क्या बिहार में कोई काम नहीं हुआ है? सरकार को पुराना रिकॉर्ड उठाकर देखना चाहिए कि हमने क्या-क्या काम किए। महिलाओं, पिछड़ा, अति पिछड़ा सबके हित में हमने काम किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी; ये नीतीश को खा जाएंगे: राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा, "नीतीश कुमार 2005 और पीएम नरेंद्र मोदी 2014 में पैदा हुए क्या। वे ऊपर से टपक गए क्या। अपने माता-पिता से पूछना चाहिए कि पहले कोई बाजार नहीं जाता था तो व्यापार कैसे होता था। हमें दो बार सदन में अपमानित किया गया।" पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के पीछे 5-6 आदमी लगे हुए हैं, वो ही सब उन्हें ये सब बुलवाते हैं। नीतीश बीजेपी के गोद में बैठे हुए हैं, वे उनके कान भरते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इसके हसबैंड जेल गए तो वाइफ को बना दिया, अब राबड़ी देवी पर उखड़ गए नीतीश कुमार

राबड़ी देवी ने जेडीयू के नेता ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी का नाम लेकर कहा कि नीतीश की पार्टी के लोग ही उन्हें भड़काते हैं और बेइज्जत करते हैं। ये ही लोग सीएम को सीखा रहे हैं। सभी वर्ग की महिलाएं बराबर होती हैं। इसलिए किसी भी महिला का अपमान पूरे बिहार का अपमान होता है। होली पर मुसलमानों को घर में रहने की नसीहत देने के मामले पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार का गुंडा का राज है। इनकी दादागिरी चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।