quack doctor stabbed woman after fail in rape in bihar purnia रेप में नाकाम रहा तो महिला का पेट फाड़ डाला, आंत निकल आई बाहर; बिहार में झोला झाप डॉक्टर की दरिंदगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रेप में नाकाम रहा तो महिला का पेट फाड़ डाला, आंत निकल आई बाहर; बिहार में झोला झाप डॉक्टर की दरिंदगी

  • खेत ले जाकर उसने दुष्कर्म की नीयत से महिला को जमीन पर पटक दिया। महिला ने उसका जमकर विरोध किया। दुष्कर्म में असफल होने पर चाकू निकाल आरोपी ने महिला का पेट फाड़ दिया, जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। आरोपी ने महिला का गला काटने की भी कोशिश की

Sun, 5 Jan 2025 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टाइम्स, एक संवाददाता, केननगर, पूर्णिया
share
रेप में नाकाम रहा तो महिला का पेट फाड़ डाला, आंत निकल आई बाहर; बिहार में झोला झाप डॉक्टर की दरिंदगी

बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। दुष्कर्म में असफल एक झोला छाप डॉक्टर ने महिला का चाकू से पेट फाड़ डाला। जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। परिजनों ने उसे पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना केनगर के काझा नहर के समीप गुरुवार संध्या की बताई जा रहा। परन्तु मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब परिजन थाना में आवेदन देने पहुंचे थे। आरोप मरंगा थाना के बड़ी बैठना निवासी शेखर झा पर लगा है।

महिला के पिता ने बताया कि आरोपी गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता है। गुरुवार संध्या उनकी लड़की काझा बाजार शाक-सब्जी खरीदने आई थी। बाजार में आरोपी उसे मिला और बाइक पर घर छोड़ने की बात कह उसे साथ लेकर चल पड़ा। काझा नहर के समीप जब वह पहुंचा तो वह घर की ओर नहीं जाकर उत्तर दिशा में एक खेत की ओर मुड़ गया। महिला ने ऐसा करने से मना भी किया, परन्तु वह नहीं माना। खेत ले जाकर उसने दुष्कर्म की नीयत से महिला को जमीन पर पटक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:250 किलो नकली पनीर, राउरकेला के लिए पार्सल; पटना जंक्शन पर पकड़ाया

महिला ने उसका जमकर विरोध किया। दुष्कर्म में असफल होने पर चाकू निकाल आरोपी ने महिला का पेट फाड़ दिया, जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। आरोपी ने महिला का गला काटने की भी कोशिश की, लेकिन महिला ने हाथों से चाकू की वार को रोक लिया। जिससे उसका हाथ भी घायल हो गया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहले तो महिला को जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां से उसे भागलपुर रेफर किया गया। भागलपुर से महिला को पटना रेफर किया गया। आखिरकार पूर्णिया के एक प्राइवेट सर्जन के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। केनगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी का महिला के घर आना-जाना था। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।