250 kilogram synthetic paneer seized at patna junction by railway police 250 किलो नकली पनीर, साउथ बिहार एक्सप्रेस में राउरकेला के लिए पार्सल; पटना जंक्शन पर पकड़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

250 किलो नकली पनीर, साउथ बिहार एक्सप्रेस में राउरकेला के लिए पार्सल; पटना जंक्शन पर पकड़ाया

  • रेल एसपी एएस ठाकुर ने बताया कि नकली पनीर को साउथ बिहार एक्सप्रेस से भेजा जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पर खाद्य और औषधि विभाग के अधिकारी ने जब पनीर की जांच की तो वह नकली मिला। राउरकेला में धनंजय की एक दुकान भी है, जहां इसे भेजा जाना था।

Sat, 4 Jan 2025 10:46 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
250 किलो नकली पनीर, साउथ बिहार एक्सप्रेस में राउरकेला के लिए पार्सल; पटना जंक्शन पर पकड़ाया

पटना जंक्शन से राउरकेला के लिए पार्सल से भेजा जा रहा 250 किलोग्राम नकली पनीर को रेल पुलिस ने बरामद किया है। रेल पुलिस ने बुक कराने वाले धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना इलाके के जुड़ावनपुर कराची गांव का रहने वाला है। रेल पुलिस ने जांच के बाद नकली पनीर को नष्ट कराने के साथ ही आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रेल एसपी एएस ठाकुर ने बताया कि नकली पनीर को साउथ बिहार एक्सप्रेस से भेजा जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पर खाद्य और औषधि विभाग के अधिकारी ने जब पनीर की जांच की तो वह नकली मिला। राउरकेला में धनंजय की एक दुकान भी है, जहां इसे भेजा जाना था। पुलिस यह पता कर रही है कि पनीर किन-किन राज्यों में भेजा जा रहा था और इस धंधे में कौन-कौन शामिल हैं। रेल एसपी ने बताया कि बरामद नकली पनीर की कीमत 75 हजार रुपये है। इस मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।