Purnea university professor seen with a girl student at a restaurant like Matuknath Joolie teacher student love affair अब पूर्णिया में मटुकनाथ-जूली जैसी प्रेम कहानी, रेस्तरां में अंतरंग होते दिखे प्रोफेसर-छात्रा, जांच के आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब पूर्णिया में मटुकनाथ-जूली जैसी प्रेम कहानी, रेस्तरां में अंतरंग होते दिखे प्रोफेसर-छात्रा, जांच के आदेश

पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्रा का एक रेस्तरां में खाने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अंतरंग माहौल दिख रहा है। विश्वविद्यायल प्रशासन ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Mon, 6 April 2026 08:59 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, पूर्णिया
share
अब पूर्णिया में मटुकनाथ-जूली जैसी प्रेम कहानी, रेस्तरां में अंतरंग होते दिखे प्रोफेसर-छात्रा, जांच के आदेश

किस होटल में खाएं, किस डिस्को में जाएं, कोई देख ले न हमें यहां... पूर्णिया में मटुकनाथ और जूली जैसी एक प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर छा गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और एक छात्रा का किसी रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान अंतरग पल कैमरे में कैद हो गया है। खबर में लगा फोटो वायरल तस्वीर का हिस्सा है, लेकिन पहचान छुपाने के लिए टेबल के ऊपर का भाग हमने काट दिया है। इसी मसले का एक वीडियो भी वायरल है, लेकिन हम उसे नहीं दिखा रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान ना तो वायरल फोटो की पुष्टि करता है और ना वीडियो की, लेकिन पूर्णिया में सोशल मीडिया पर टीचर और स्टूडेंट का यह अफेयर चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस प्रकरण से हतप्रभ है। वायरल फोटो और वीडियो संज्ञान में आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी हैरान हैं और अनुशासनिक कार्रवाई के मूड में है। विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल न हो, इसलिए कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने अनुशासन समिति की सिफारिश पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

प्रेमी युगल की तरह रेस्तरां में खाते दिखे गुरु-शिष्या

वायरल फोटो-वीडियो में पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर एक छात्रा के साथ कपल की तरह खाते दिख रहे हैं। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग मुखर हो रही है। यूपी के अलीगढ़ में नंबर बढ़ाने के नाम पर एक प्रोफेसर द्वारा बहुत सारी छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया था, लेकिन कोर्ट में गवाही और सबूतों के अभाव में आरोपी प्रोफेसर कुछ समय पहले बरी कर दिए गए थे। ऐसे में इस तरह का फोटो और वीडियो का सामने आना, शिक्षकों के बीच चिंता का विषय बन गया है।

विद्यार्थियों के बीच भी चर्चा

छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस फोटो और वीडियो से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। गुरु और शिष्या का रिश्ता शर्मसार हो रहा है। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने वायरल वीडियो और फोटो का संज्ञान ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मसले को लेकर प्रोफेसर पर जांच करने के बाद कार्रवाई के लिए अनुशासन समिति को निर्देश दे दिया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई: प्रोक्टर

पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रोफेसर उदय नारायण सिंह ने कहा कि फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के द्वारा अनुशासन समिति को जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रॉक्टर ने बताया कि वायरल फोटो और वीडियो से पूर्णिया विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन काफी सख्त रवैया अपनाएगा और जल्द ही कार्रवाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओशो के नाम पर बिहार में प्रेम विद्यालय खोलेंगे लव गुरु मटुकनाथ चौधरी
ये भी पढ़ें:जूली को लाने सात समंदर पार पहुंचे मटुकनाथ, बोले- जल्द होंगे साथ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।