Purnea airport construction deadline extended by 6 more days PM Modi to inaugurate on 15th September पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की डेडलाइन 6 दिन और बढ़ी, 15 सितंबर को मोदी करेंगे उद्घाटन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की डेडलाइन 6 दिन और बढ़ी, 15 सितंबर को मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार के चौथे हवाई अड्डे के रूप में पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। मगर अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसकी डेडलाइन 6 दिन और बढ़ा दी गई है।

Sat, 30 Aug 2025 06:22 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की डेडलाइन 6 दिन और बढ़ी, 15 सितंबर को मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की डेडलाइन 6 दिन आगे बढ़ा दी गई है। पहले 30 अगस्त तक एयरपोर्ट के सभी काम पूरे करने की समयसीमा तय की गई थी। मगर डेडलाइन पूरी होने के बावजूद अंतरिम टर्मिनल का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसे पूरा करने की तारीख 5 सितंबर कर दी है। पूर्णिया एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग में शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों के कामकाज पर नाराजगी जताई गई। बता दें कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे से फ्लाइट सेवा शुरू करेंगे।

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से 5 सितंबर तक पूर्णिया एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन प्रारंभ करने के लिए सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान संचालन प्रारंभ करने के लिए विमान संचालन कंपनी से इकरारनामा करने एवं चिह्नित स्थलों का हैंडओवर की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करने के लिए भी कहा गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस एयरपोर्ट से विमान संचालन के पूर्णिया वासियों के सपनों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं है।

कोहरा और धुंध में फ्लाइट सेवा बाधित नहीं होगी

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य फूल प्रूफ होने चाहिए। पीएम मोदी कार्यों को बारीकी से देखते हैं। आप लोग समय पर टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वर्क प्लान बनाकर काम किया जाए। बैठक में बताया गया कि कैट-2 लाइट के लिए रनवे के दोनों छोर पर 16 एकड़ और जमीन की मांग एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा की गई है। अधिकारियों ने कहा कि एक-दो माह बाद धुंध और कोहरा होगा। इसलिए कैट-2 लाइट लगाना अनिवार्य है। अन्यथा सर्दी में उड़ानें बाधित हो जाएंगी। हमें ऐसा कार्य करना है कि यहां से हवाई सेवा का नियमित संचालन हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खत्म हुआ इंतजार! पूर्णिया एयरपोर्ट के चालू होने की तारीख आई, मोदी करेंगे उद्घाटन

पूर्णिया से 2 दिनों में फ्लाइट टिकट की बुकिंग होगी शुरू : डिप्टी सीएम

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि समीक्षा बैठक में सभी प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया से कई शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। दो दिनों में टिकट बुकिंग की शुरुआत हो जाएगी।

पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में सम्राट चौधरी और ललन सिंह के अलावा बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त बिहार प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एस सिद्धार्थ, पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार, आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया राजेश कुमार, विशेष सचिव मंत्री मंडल सचिवालय बिहार निलेश देवरे, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट का काम 30 तक हर हाल में पूरा हो, दिल्ली से आए अफसरों की दो-टूक

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल में हो सकता है बदलाव

पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को प्रस्तावित सभा स्थल को लेकर भी चर्चा की गई। अभी तक रंगभूमि मैदान में पीएम की रैली के लिए तैयारी की जा रही थी। मगर सभा स्थल में अब तब्दीली हो सकती है। चूंकि सीमांचल और कोसी से काफी संख्या में पीएम को सुनने के लिए लोग आएंगे। इसलिए शहर के अंदर के बजाय बाहरी हिस्से में रैली स्थल चिह्नित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।