Preparations to run pink buses for women all over Bihar Transport Department has made this plan पूरे बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बसें दौड़ाने की तैयारी, परिवहन विभाग ने बनाया ये प्लान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूरे बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बसें दौड़ाने की तैयारी, परिवहन विभाग ने बनाया ये प्लान

जल्द ही बिहार के सभी जिलों में पिंक बसें दौड़ती दिखेगीं। जिसके लिए परिवहन विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। अभी 5 जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में पिंक बसें दौड़ रही हैं। पटना में 16 महिलाओं को बस कंडक्टर के तौर पर जोड़ा गया है।

Fri, 6 June 2025 08:01 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पूरे बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बसें दौड़ाने की तैयारी, परिवहन विभाग ने बनाया ये प्लान

परिवहन विभाग आने वाले दिनों में पूरे राज्य में महिलाओं के लिए समर्पित 80 नई सीएनजी पिंक बसें शुरू करने जा रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। अभी पांच जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में सिर्फ महिलाओं के लिए गुलाबी रंग की 20 बसें मई महीने से चल रही हैं। भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में दो-दो और मुजफ्फरपुर में चार बसें चल रही हैं।

विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिंक बस का मासिक पास बनवाने के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड, कॉलेज या स्कूल की आईडी और अपना मोबाइल नंबर देना होता है। पटना में बांकीपुर या फुलवारी स्थित बीएसआरटीसी के कार्यालय को यह दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं। बस में सफर करने वाली महिलाएं पिंक बस को आरामदेय और सुरक्षित बताती हैं। पिंक बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा और सहूलियत का ध्यान रखते हुए कंडक्टर की कमान भी महिलाओं को ही सौंपी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूट तय फिर भी बस स्टैंड में धूल क्यों फांक रही हैं पिंक बसें
ये भी पढ़ें:आ गईं लेडीज स्पेशल पिंक बसें, भागलपुर में कब से शुरू होगा परिचालन
ये भी पढ़ें:भागलपुर और पूर्णिया में कब से चलेंगी पिंक बसें? BSRTC ने दिया अपडेट

इन महिला कन्डक्टरों की तैनाती समाज को यह संदेश भी दे रहा है कि अब बिहार की महिलाएं खुद को सशक्त करते हुए अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत भी कर रही हैं। पटना में 16 महिलाओं को बस कंडक्टर के तौर पर जोड़ा गया है। इसी तरह गया और भागलपुर में चार-चार महिला कंडक्टरों को पिंक बस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।