Bhagalpur Purnia pink buses when will start BSRTC gives an update भागलपुर और पूर्णिया में कब से चलेंगी पिंक बसें? BSRTC ने दिया अपडेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भागलपुर और पूर्णिया में कब से चलेंगी पिंक बसें? BSRTC ने दिया अपडेट

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के अधिकारी ने बताया कि पिंक बसें पटना पहुंच गई हैं। कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। भागलपुर और पूर्णिया में अगले महीने से इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Tue, 13 May 2025 10:07 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भागलपुर
share
भागलपुर और पूर्णिया में कब से चलेंगी पिंक बसें? BSRTC ने दिया अपडेट

बिहार के भागलपुर और पूर्णिया शहर में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बसों की शुरुआत अगले महीने यानी जून 2025 से हो जाएगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से यह जानकारी दी गई है। बीएसआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो पिंक बसों के संचालन को लेकर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। जून महीने के पहले सप्ताह से भागलपुर और पूर्णिया में पिंक बसें दौड़ने लगेंगी। बता दें कि वर्तमान में पिंक बस राज्य के चार शहरों में चलेंगी। इसमें पटना में 10 बसों का परिचालन होगा। इसके अलावा शेष 10 बसों का परिचालन भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में होगा।

इन शहरों में चलने के बाद अक्टूबर महीने में 100 नई पिंक बसें चलाई जाएंगी। परिचालन के लिए परमिट का काम शुरू हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार परमिट देने की प्रक्रिया मई माह तक चलेगी। इसके बाद जून के प्रथम सप्ताह में पिंक बस का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। भागलपुर में तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड, तो पूर्णिया में थाना चौक बस स्टैंड से इन बसों का परिचालन किया जाएगा।

बीएसआरटीसी के आरएम अजिताभ कुमार ने बताया कि पिंक बसें पटना पहुंच गई हैं। जल्द ही इन्हें भागलपुर और पूर्णिया लाया जाएगा। जून के पहले सप्ताह से इन दोनों शहरों में पिंक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला स्पेशल पिंक बस में पुरुष होंगे ड्राइवर, ऐसी क्या है मजबूरी

पिंक बस में क्या खास?

पिंक बसों को खास तौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें महिलाएं एवं छात्राएं ही सफर कर सकेंगी। पिंक बस को शहर के प्रमुख स्थानों पर चलाया जाएगा। संचालन का समय सुबह 8 से रात 8 के बीच होगा। राज्य सरकार ने इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही रखने का फैसला लिया था। मगर अभी तक बीएसआरटीसी को महिला ड्राइवर हीं मिल पाए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।