Prashant Kishor year-and-a-half plan Jan Suraj will work in 1.18 lakh wards of Bihar एक-एक वार्ड जाएंगे, औरतों के पैसे का फॉर्म भरवाएंगे; 15 जनवरी से प्रशांत किशोर का नया अभियान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक-एक वार्ड जाएंगे, औरतों के पैसे का फॉर्म भरवाएंगे; 15 जनवरी से प्रशांत किशोर का नया अभियान

प्रशांत किशोर ने अगले 18-20 महीनों का प्लान बना तैयार कर लिया है जिसकी शुरुआत 15 जनवरी से होगी। प्रशांत ने कहा कि जन सुराज के कार्यकर्ता 2 लाख दिलाने के लिए महिला रोजगार योजना के फॉर्म भरवाएगी और जमा करवाएगी।

Fri, 21 Nov 2025 02:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
एक-एक वार्ड जाएंगे, औरतों के पैसे का फॉर्म भरवाएंगे; 15 जनवरी से प्रशांत किशोर का नया अभियान

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार चुनाव में हार से वो हतोत्साहित नहीं हैं, बल्कि ज्यादा ताकत से मजबूत विपक्ष की भूमिका में काम करने को तैयार हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने अगले 18-20 महीनों का प्लान तैयार कर लिया है, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी से होगी। प्रशांत ने कहा कि जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता राज्य भर के एक लाख से ऊपर वार्ड में जाएंगे और सरकार के वायदे के मुताबिक 10 हजार रुपये पा चुकी महिलाओं को सीएम रोजगार योजना के बाकी दो-दो लाख रुपये दिलाने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन औरतों को 10 हजार नहीं मिला होगा और जिनको 2 लाख मिलना है, दोनों का फॉर्म जन सुराजी भरवाएंगे और सरकार के पास जमा करवाएंगे।

प्रशांत किशोर ने भितिहरवा गांधी आश्रम में 24 घंटे का उपवास तोड़ने के बाद कहा कि सरकार के पैसा नहीं था, लेकिन वर्ल्ड बैंक के कर्ज के पैसे को डायवर्ट करके लोगों को पैसे भेजे गए। उन्हें बाद में दो-दो लाख देने का वादा किया गया। जन सुराज इसे दिलाने के लिए अभियान चलाएगा।सभी परिवारों का फॉर्म भरवाकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। जिन्हें दस हजार दिए गए उनका काम आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जन सुराज ले रहा है। सरकार और प्रशासन के अधिकारी अगर कहते हैं कि महिलाओं ने फॉर्म नहीं भरा तो ऐसा कहने का मौका नहीं दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनडीए ने 5.5 रुपये रोजाना में खरीदा बिहार का वोट, जन सुराज की हार पर पीके बोले

पीके ने कहा कि आने वाले 18-20 महीनों में हर वार्ड तक जाएंगे। इसकी शुरुआत 15 जनवरी के बाद अगले साल होगी। बिहार की डेढ़ करोड़ महिलाओं से फॉर्म भरवाने का जिम्मा जन सुराज का है। जन सुराज राज्य के एक लाख 18 हजार वार्डों में बैठक करेगा और जिनसे वोट खरीदे गए हैं, उनसे फॉर्म भरवाएंगे ताकि उन्हें 2 लाख मिल जाएं या यह पता चल जाए कि किसी भी लालच में वोट नहीं बेचना है। अगर सरकार ने पैसा नहीं दिया तो सभी पीड़ितों के साथ पदाधिकारियों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक लोग नहीं सुधरेंगे, तब तक कुछ नहीं होगा। लोगों को समझना होगा कि उनका वोट खरीदकर उनके साथ क्या अन्याय किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर छोड़कर सारी संपत्ति जन सुराज को दान, प्रशांत का 90 फीसदी कमाई भी देने का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।