Prashant Kishor announces to donate all assets properties except Delhi home to Jan Suraaj Party with 90 percent income घर छोड़कर सारी संपत्ति जन सुराज को दान, प्रशांत किशोर का 90 फीसदी कमाई भी देने का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर छोड़कर सारी संपत्ति जन सुराज को दान, प्रशांत किशोर का 90 फीसदी कमाई भी देने का ऐलान

Prashant Kishor Properties Donation: जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बिहार में 15 जनवरी से नए सिरे से अभियान छेड़ने का ऐलान किया है। पीके ने घर छोड़कर सारी संपत्ति और अपनी कमाई का 90 फीसदी पार्टी को दान करने का ऐलान किया है।

Fri, 21 Nov 2025 03:55 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
घर छोड़कर सारी संपत्ति जन सुराज को दान, प्रशांत किशोर का 90 फीसदी कमाई भी देने का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटें लड़कर जीरो पर आउट हुई जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर ने पार्टी को आगे चलाने के लिए दिल्ली का एक घर छोड़कर सारी संपत्ति पार्टी को दान करने का ऐलान कर दिया है। प्रशांत ने इसके साथ ही अगले पांच साल तक सलाह देने के बदले होने वाली कमाई का 90 फीसदी हिस्सा भी जन सुराज को डोनेट करने की घोषणा की है। पार्टी की हार के लिए चंपारण के गांधी आश्रम में 24 घंटे का प्रायश्चित उपवास तोड़ने के बाद पीके ने 15 जनवरी से बिहार में नए सिरे से पार्टी का अभियान शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जन सुराजी एक-एक वार्ड में जाएंगे और सरकार के वादों पर अमल करवाएंगे। प्रशांत ने कहा कि पार्टी महिलाओं का फॉर्म भरवाएगी, ताकि उनको 10 हजार रुपये मिले या बाद में मिलने वाला 2 लाख रुपया भी सरकार दे।

प्रशांत ने कहा कि महिलाओं को 10 हजार देने वक्त कोई शर्त नहीं रखा गया लेकिन 2 लाख देने के नाम पर अफसर शर्त बताएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जो शर्त जारी की है, उस शर्त के मुताबिक बिहार की डेढ़ करोड़ महिलाओं से फॉर्म भरवाकर जमा कराना जन सुराज के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के 1 लाख 18 हजार वार्ड में जाकर फॉर्म भरवाएंगे और जमा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि या तो 2 लाख रुपया मिले या उनको सबक मिले कि भविष्य में गलती से वोट बेचना नहीं है।

प्रशांत किशोर ने पार्टी को आगे चलाने के लिए संसाधन और पैसों की जरूरत पर चर्चा की और कहा कि 20 साल में उन्होंने जो भी कमाया है, दिल्ली का एक घर परिवार के लिए छोड़कर सारी चल-अचल संपत्ति वो जन सुराज पार्टी को दान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल तक जो भी वो कमाएंगे, उसका कम से कम 90 परसेंट पार्टी को डोनेट करेंगे। उन्होंने जन सुराज को साल में कम से कम 1000 रुपये दान करने की अपील आम लोगों से की है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वो सिर्फ उनसे मिलेंगे, जो जन सुराज को कम से कम 1000 रुपये का दान देंगे। उन्होंने कहा कि अब संघर्ष का समय शुरू हो रहा है।

चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी की फंडिंग के सवाल पर प्रशांत किशोर ने बताया था कि उन्होंने 3 साल की कमाई 241 करोड़ का ज्यादातर हिस्सा जन सुराज के काम में खर्च कर दिया या सीधे ही पार्टी को दान कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 जनवरी से प्रशांत किशोर का नया अभियान, एक-एक वार्ड जाकर पैसे का फॉर्म भरवाएंगे
ये भी पढ़ें:पीके का यू टर्न; JDU के 25 सीट जीतने पर संन्यास से पलटे, कहा- पैसे से वोट खरीदा
ये भी पढ़ें:35 सीट पर जन सुराज से रिजल्ट बदला! प्रशांत किशोर बोले- वोट नहीं मिलना गुनाह नहीं
ये भी पढ़ें:शायद नतीजा बेहतर होता; प्रशांत किशोर ने मान ली बिहार चुनाव में अपनी एक गलती
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।