poster on lalu prasad yadav and rabri devi with qr scanner लालू-राबड़ी के खिलाफ हाईटेक पोस्टर वॉर, क्यूआर कोड शेयर कर जंगलराज की दे रहे जानकारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू-राबड़ी के खिलाफ हाईटेक पोस्टर वॉर, क्यूआर कोड शेयर कर जंगलराज की दे रहे जानकारी

  • इस पोस्टर को किसने लगाया है इसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। साथ ही इसमें लालू यादव के शासनकाल को दर्शाया गया है। इसके अलावा लालू-राबड़ी शासनकाल में क्या कुछ हुआ इसके बारे में एक स्कैनर के जरिए जानकारी दी गई है।

Wed, 26 March 2025 12:03 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू-राबड़ी के खिलाफ हाईटेक पोस्टर वॉर, क्यूआर कोड शेयर कर जंगलराज की दे रहे जानकारी

बिहार में पोस्टर के जरिए राजनीतिक दल लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। अब पटना में यह पोस्टर वॉर हाइटेक भी हो गया है। पटना में एक ऐसे पोस्टर के जरिए लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला गया है जिसमें QR कोड दिया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लालू-राबड़ी शासनकाल के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इस पोस्टर को किसने लगाया है इसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। साथ ही इसमें लालू यादव के शासनकाल को दर्शाया गया है। इसके अलावा लालू-राबड़ी शासनकाल में क्या कुछ हुआ इसके बारे में एक स्कैनर के जरिए जानकारी दी गई है। इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वक्फ बिल पर बिहार विधानसभा में हंगामा, वेल में पहुंचा विपक्ष; कार्यवाही स्थगित
ये भी पढ़ें:आंख फोड़ दी, गुप्तांग पर भी जख्म; बिहार में नग्न हालत में लाश मिलने से हड़कंप

इस तस्वीर पर लिखा गया है, 'जंगलराज का अत्याचार, भूलेगा नहीं बिहार।' इसके साथ ही इसमें एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिसके बगल में लिखा गया है, 'जंगलराज के अत्याचार जानने के लिए स्कैन करें।' इस स्कैनर को स्कैन करने पर Bhulega nahi Bihar पेज खुलता है। इस पेज पर लालू-राबड़ी शासनकाल के बारे में जानकारी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में घर में घुसकर महिला से रेप, पीड़िता ने तेजाब फेंक आरोपी का चेहरा जलाया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।