policeman curshed by dumper truck during vehicle checking in arwal बिहार में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसवाले को हाइवा ड्राइवर ने कुचल डाला, इसी महीने बहन की थी शादी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसवाले को हाइवा ड्राइवर ने कुचल डाला, इसी महीने बहन की थी शादी

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में यातायात थाने में केस दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाइवा को जब्त कर लिया गया। मुकेश कुमार यादव पिछले साढ़े तीन वर्षों से परिवहन विभाग में तैनात था।

Wed, 11 Feb 2026 07:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, अरवल
share
बिहार में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसवाले को हाइवा ड्राइवर ने कुचल डाला, इसी महीने बहन की थी शादी

पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग में बलिदाद के समीप वाहन जांच के क्रम में हाइवा ने परिवहन विभाग के चलंत दस्ते के जवान को रौंद दिया। बुरी तरह जख्मी सिपाही को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक 27 वर्षीय सिपाही मुकेश कुमार बक्सर जिले के प्रताप सागर गांव के रहने वाले थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि परिवहन विभाग के पदाधिकारी के साथ मुकेश कुमार एनएच पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में यातायात थाने में केस दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाइवा को जब्त कर लिया गया। मुकेश कुमार यादव पिछले साढ़े तीन वर्षों से परिवहन विभाग में तैनात था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: नीट छात्रा मौत मामले में SIT ने लिए डीएनए के 3 नमूने, वीर्य से होगा मिलान

इसी माह थी बहन की शादी

मुकेश कुमार की शादी मुजफ्फरपुर में परिवहन विभाग में तैनात महिला सिपाही मुन्नी देवी से हुई थी। पत्नी गर्भवती है। इसी माह मुकेश कुमार की बहन की शादी थी जिसको लेकर वह एक- दो दिनों में घर जाने वाला था।

घर में मचा कोहराम

मुकेश कुमार बक्सर जिले के प्रताप सागर गांव के रहने वाले थे। इस मामले में यातायात थाने में केस दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी मनप्रीत सिंह और परिवहन विभाग के सभी पदाधिकारी पूरी रात सदर अस्पताल में कैंप किये रहे। इधर बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसागर गांव में मंगलवार की अहले सुबह मनहूस खबर आते ही मैनेजर यादव के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पूरा गांव शोक में डूब गया।

दोपहर में गांव में शव आते ही परिजनों की चीत्कार से मातम पसर गया। मृतक की मां मीणा देवी अपने बेटे का शव देख बेहोश हो गई। उनके आंखों से आंसू नहीं थम रहा था। इस असामयिक हृदय विदारक घटना ने परिजनों सहित गांववालों को स्तब्ध कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार जवान की शादी वर्ष 2024 के नवंबर माह में हुई थी। वह अपने तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बाइक लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गुस्साए लोगों का बवाल
ये भी पढ़ें:बिहार में सााइबर फ्रॉड का चीन से कनेक्शन, देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।