minor student gang rape in bihta patna one accused arrest पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, केस को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही 2 थानों की पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, केस को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही 2 थानों की पुलिस

घटना बिहटा रेल थाना क्षेत्र में आने के बाद आईआईटी थाना प्रभारी ने पीड़ित द्वारा दी गई लिखित शिकायत को बिहटा रेल थाना भेज दिया। जबकि रेल पुलिस ने घटनास्थल को बिहटा थाना क्षेत्र में बताया है। वहीं बिहटा पुलिस ने घटनास्थल को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। सीमा विवाद को लेकर घंटों आपस में उलझी रही

Tue, 27 May 2025 05:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, बिहटा, पटना
share
पटना में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, केस को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही 2 थानों की पुलिस

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा बाजार स्थित आरओबी पर रविवार की रात एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सोमवार की सुबह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने आईआईटी थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले में आईआईटी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लई बाजार से आरोपित विजय कुमार को गिरफ्तार कर किया। वहीं दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर, घटना बिहटा रेल थाना क्षेत्र में आने के बाद आईआईटी थाना प्रभारी ने पीड़ित द्वारा दी गई लिखित शिकायत को बिहटा रेल थाना भेज दिया। जबकि रेल पुलिस ने घटनास्थल को बिहटा थाना क्षेत्र में बताया है। वहीं बिहटा पुलिस ने घटनास्थल को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। सीमा विवाद को लेकर घंटों आपस में उलझी रही पुलिस के कारण देर शाम तक केस दर्ज नहीं हो सका। अंत में आईआईटी थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवशंकर ने बताया की जल्द ही दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 14 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी, कहां होगी बारिश; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:PM मोदी को आतंकियों से खतरा, बिहार दौरे पर एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स तैनात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।