BJP flag Scorpio car hit Patna Police what Dilip Jaiswal says पटना में पुलिस को रौंदने वाली स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगा था, दिलीप जायसवाल क्या बोले?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में पुलिस को रौंदने वाली स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगा था, दिलीप जायसवाल क्या बोले?

पटना में बुधवार देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को रौंदने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा होने की बात से पार्टी ने किनारा किया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि इसका बीजेपी के किसी भी नेता से कोई संबंध नहीं है। इस घटना में एक महिला सिपाही की मौत हो चुकी है।

Thu, 12 June 2025 06:06 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में पुलिस को रौंदने वाली स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा लगा था, दिलीप जायसवाल क्या बोले?

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार आधी रात को पुलिसकर्मियों को रौंदने वाली स्कॉर्पियो पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का झंडा लगा था। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि इस हादसे भाजपा के किसी भी नेता का कोई संबंध नहीं है। गाड़ी पर पार्टी का झंडा क्यों लगा था और किसने लगाया था, यह जांच का विषय है। बता दें कि स्कॉर्पियो की टक्कर से एक महिला सिपाही की मौत हो गई, जबकि एक दारोगा समेत दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान इस हादसे पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बहुत दुखद है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी पर बीजेपी का झंडा किसने और क्यों लगाया था, इसकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा, जहां तक हमने पता किया है इसमें भाजपा के किसी भी नेता की संलिप्तता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में वाहन चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, 2 जख्मी; 3 गिरफ्तार

यह घटना पटना के अटल पथ पर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी एक गाड़ी को रोककर चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इसमें महिला सिपाही कोमल कुमारी, दारोगा दीपक कुमार और जमादार अवधेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिपाही कोमल कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने इस केस में गाड़ी के मालिक, ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि सभी के खिलाफ हत्या का केस चलाया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।