pink bus service will start in patna bhagalpur and purnia from april know about route महिलाओं के लिए बिहार के इन चार शहरों में अप्रैल से पिंक बस सेवा, किराया और रूट जानिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं के लिए बिहार के इन चार शहरों में अप्रैल से पिंक बस सेवा, किराया और रूट जानिए

  • पिंक बस में हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगी। अगर किसी महिला के साथ किसी तरह की दिक्कतें होती है तो वो पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। पिंक बस पर कंट्रोल करने के लिए कंमांडिंग सेक्शन बनाया जाएगा। कौन सी बस किस रूट में चल रही, इसकी पूरी जानकारी हर पल मिलती रहेगी।

Wed, 12 March 2025 06:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
महिलाओं के लिए बिहार के इन चार शहरों में अप्रैल से पिंक बस सेवा, किराया और रूट जानिए

महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पिंक बस सुबह छह से रात नौ बजे तक चलेगी। बस के किराये के साथ बस का मार्ग भी तय कर लिया गया है। किराया छह से 25 रुपये तक होगा। वहीं राजधानी पटना और उसके आसपास की जगहों को पिंक बस से जोड़ा जाएगा। पटना सिटी से दानापुर तक का एक मार्ग होगा। बाइपास से कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, अनीसाबाद, फुलवारी का दूसरा मार्ग होगा।

तीसरा बोरिंग रोड से पाटलिपुत्र इलाका, कुर्जी, दीघा आदि से जोड़ेगा। पहले चरण में 20 बस खरीदी गयी है। 10 बस पटना और शेष 10 भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलेगी। बस में कुल 22 सीटें होंगी। जीपीएस सिस्टम से हर मार्ग की निगरानी होगी। मार्च के अंतिम सप्ताह में बस रोपड़ (पंजाब) से आयेगी और अप्रैल के पहले सप्ताह से चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तनिष्क शोरूम लूटकांड में उत्तर बिहार के गिरोह पर शक, पटना समेत कई शहरों में रेड

चार शहरों में शुरू होगी सेवा

पटना के साथ भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के लिए भी पिंक बस चलेगी। हर शहर में महिला कॉलेज और स्कूल, हॉस्पीटल, रेलवे स्टेशन आदि का ख्याल रखकर मार्ग तय किया गया है। हर रूट में हर घंटे बस घूमेगी।

हर सीट के नीचे होगा पैनिक बटन

हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगी। अगर किसी महिला के साथ किसी तरह की दिक्कतें होती है तो वो पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। पिंक बस पर कंट्रोल करने के लिए कंमांडिंग सेक्शन बनाया जाएगा। कौन सी बस किस रूट में चल रही, इसकी पूरी जानकारी हर पल मिलती रहेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि पिंक बस का किराया छह से 25 रुपया तक होगा। पटना में दस बसें चलेंगी। हर एक घंटे पर बस को उसी रूट में रोटेट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्ड फ्लू की जांच के लिए अब तक क्यों नहीं बना लैब, 6 साल से बन रहा प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।