Phir Se NDA Sarkar Narendra Modi Nitish Kumar posters put up at JDU office first time फिर से एनडीए सरकार; जदयू कार्यालय में पहली बार लगे मोदी और नीतीश के पोस्टर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फिर से एनडीए सरकार; जदयू कार्यालय में पहली बार लगे मोदी और नीतीश के पोस्टर

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पटना में जेडीयू कार्यालय पर पहली बार औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर एक साथ लगाए गए हैं। इनमें बिहार में दोबारा एनडीए सरकार बनाने की अपील की गई है।

Tue, 1 July 2025 11:59 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
फिर से एनडीए सरकार; जदयू कार्यालय में पहली बार लगे मोदी और नीतीश के पोस्टर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी गलियारे में पोस्टर पॉलिटिक्स चरम पर है। इस बीच पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए दोबारा सरकार बनाने की अपील करते हुए नारे लिखे गए हैं। इन पोस्टर के जरिए बीजेपी और जेडीयू में एकजुटता को दिखाने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब जेडीयू दफ्तर में औपचारिक रूप से मोदी और नीतीश के एक साथ पोस्टर लगाए गए हैं।

जेडीयू कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यालय की बाहरी दीवार इनसे पटी हुई है। पोस्टर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तस्वीरें हैं। उनके साथ अलग-अलग नारे लिखे गए हैं, जैसे- महिलाओं की जय-जयकार, लग रहे उद्योग मिल रहा रोजगार, नौकरी रोजगार खुशहाल बिहार, फिर से एनडीए सरकार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव लड़िएगा क्या, पीएम मोदी के मंच पर नीतीश ने चिराग से पूछा

जेडीयू के पोस्टरों में नीतीश के साथ मोदी का फोटो होना सियासी गलिरायों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जेडीयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही एनडीए का सीएम कैंडिडेट बता रही है। सहयोगी दल भाजपा के नेता भी नीतीश के नेतृत्व में ही आगामी चुनाव में उतरने की बात कह रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में हुई रैलियों में नीतीश अक्सर साथ नजर आए और एकजुटता का संदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा बाप चारा चोर…पटना में लगे पोस्टर; तेजस्वी के बिगड़े बोल से सियासत सुलगी

हालांकि, बीच-बीच में पार्टी के सीनियर नेताओं द्वारा चुनाव के बाद सीएम पर फैसला करने की बात कहकर थोड़ी कंफ्यूजन भी पैदा की जाती रही है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार का सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला समय पर छोड़ दिया था। इससे बीजेपी और जेडीयू के बीच खटपट की अटकलें भी चलीं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।