पटना में पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, दाम में 2 रुपये से ज्यादा का इजाफा; नया रेट जान लीजिए
पटना में पेट्रोल की कीमत में 2.88 रुपये और डीजल की कीमत में 2.83 रुपये का इजाफा हुआ है। पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत 113.35 रुपये और डीजल की नई कीमत 99.36 रुपये हो गई है। यह कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो गया है।

पटना में पेट्रोल-डीजल ने जनता को फिर झटका दिया है। बिहार की राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। पटना में पेट्रोल की कीमत में 2.88 रुपये और डीजल की कीमत में 2.83 रुपये का इजाफा हुआ है। पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत 113.35 रुपये और डीजल की नई कीमत 99.36 रुपये हो गई है। यह कीमत सुबह 6 बजे से लागू हो गया है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बााद सुबह के वक्त गाड़ी में पेट्रोल-डीजल लेने निकले लोग पेट्रोल पंपों पर जाने के बाद अचानक चौक गए। अचानक दाम बढ़ जाने से कुछ लोग हैरान भी नजर आए। दरअसल अमेरिका-ईरान के बीच जारी जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस असर भारत समेत दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है।
मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल का रेट जान लीजिए
शहर में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ा दी गई है। एक हफ्ते में चौथी बार कीमत बढ़ी है। सोमवार की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गईं। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल की नई कीमत 2.88 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 114.10 रुपए और डीजल की नई दर 2.84 रुपए बढ़कर 100.05 रुपए प्रति लीटर हो गया। जबकि पुरानी कीमत 111.22 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 97.21 रुपए प्रति लीटर डीजल था। हाल के दिनों में यह चौथी बार तेल कम्पनियों ने दाम वृद्धि की है। पेट्रोल-डीजल के दाम हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। मुजफ्फरपुर में अलग-अलग पंपों पर 20-30 पैसे का अंतर हो सकता है।
चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
बता दें कि इससे पहले 23 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। इस दिन पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दरअसल इस महीने चौथी पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। 19 मई को भी कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
दिल्ली में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
पटना ही नहीं तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम देश की राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल आज से 2.61 रुपये महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत भी 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गयी।
दूसरे शहरों में भी कीमतों में इसी अनुपात में बदलाव किया गया है, हालांकि वैट तथा लॉजिस्टिक्स लागत अलग-अलग होने से प्रभावी बदलाव में थोड़ा अंतर होता है। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जो रविवार के मुकाबले कुछ ज्यादा है।




साइन इन