pawan singh have expensive cars nishant have 4 crore rupees Sanjay Mayukh anil thakur and mlc caniddate sunil singh पवन सिंह को महंगी गाड़ियों का शौक, निशांत के पास 4 करोड़ रुपये; संजय मयूख कितने अमीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पवन सिंह को महंगी गाड़ियों का शौक, निशांत के पास 4 करोड़ रुपये; संजय मयूख कितने अमीर

बिहार MLC चुनाव: राजद प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार सिंह हथियारों के शौकीन हैं। उनके पास एक डीबीबीएल गन और एक रिवॉल्वर भी है। 6.46 करोड़ की चल और 4.41 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास दो गाड़ियां मारुति एस्टीम और हुंडई है।

Tue, 9 June 2026 06:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पवन सिंह को महंगी गाड़ियों का शौक, निशांत के पास 4 करोड़ रुपये; संजय मयूख कितने अमीर

बिहार MLC चुनाव: विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में में उनकी आर्थिक स्थिति सामने आई है। भाजपा के प्रत्याशी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के पास संपत्ति के नाम पर नकद तो सिर्फ 50 हजार रुपये हैं, लेकिन उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये की है। उन्होंने शपथ पत्र में पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े सभी कॉलम में पता नहीं (नॉट नोन) लिखा है। शपथपत्र के मुताबिक, पवन सिंह के पास लगभग आधा किलो सोने के आभूषण (कीमत 70 लाख) और एक हजार ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत 28 हजार) है। अचल संपत्ति में 99 डिसमिल जमीन आरा में है, जिसकी मौजूदा समय में कीमत 11 लाख है।

एक करोड़ मूल्य की गैर कृषि योग्य जमीन है। व्यवसायिक संपत्ति की कीमत 4.16 करोड़ और आवासीय भवन की कीमत 7.73 करोड़ है। यानी कुल 13 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनपर दो करोड़ 34 लाख की देनदारी है। उन्होंने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा 2004 में पास की है। मुंबई और लखनऊ के बैंक खातों में डेढ़ करोड़ से अधिक जमा है। फॉच्यूर्नर, टोयटा, लैंड क्रूजर, थार, स्कूटी और स्कॉर्पियो गाड़ी है जिसकी कीमत तीन करोड़ 83 लाख है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उमस से बिहार है बेहाल, कब शुरू होगी राहत वाली बारिश;जानिए मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:पैंट फट गई तो पता ही नहीं चला.., पटना एयरपोर्ट पर युवती से छेडखानी का आरोपी बोला

संजय मयूख के पास पौने दो करोड़ की संपत्ति

डॉ. संजय प्रकाश (मयूख) के पास लगभग 1.76 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 2012 मॉडल की एक टाटा सफारी कार है। उनके पास 14.28 लाख रुपये का 100 ग्राम सोना, 1.40 लाख की 500 ग्राम चांदी और 50 हज़ार के कीमती पत्थर हैं। इनके नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। उन पर एक मामला लंबित है। यह कोतवाली थाने बिना अनुमति जुलूस निकालने और रास्ता रोकने का है।

अनिल ठाकुर के बैंक खाते में सिर्फ 1.63 लाख जमा

अनिल ठाकुर ने 2025-26 में छह लाख 94 हजार 760 आय दर्शायी है। पूर्णिया निवासी अनिल के पास 60 हजार नकदी है। बैंक में एक लाख 63 हजार जमा है। इनफील्ड और मारुति डिजायर गाड़ी है। 100 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी है। 71 हजार मूल्य की कृषि योग्य भूमि है। इन्होंने पूर्णिया से 1993 में नौवीं पास की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू, किसानों के लिए क्या है खास

भारती मेहता के पास 19 हजार नगद

भारती मेहता के पास मात्र 19 हजार नगद राशि है। उनके पास एक इनोवा गाड़ी है। 52 लाख रुपए का फिक्सड डिपॉजिट है। इनके पास आवासीय व कृषि योग्य भूखंड उपलब्ध है। इसके अलावा 620 ग्राम सोना और 750 ग्राम चांदी है। इसके अलावा 1.20 लाख का डिजिटल गोल्ड है। 4.60 लाख का हीरा और दो लाख का नीलम व पुखराज भी इनके पास हैं।

ललन प्रसाद ने 2007 में खरीदी बाइक

ललन प्रसाद के पास वाहन के नाम पर एक बाइक है, जो उन्होंने 2007 में खरीदी थी। इसके अलावा कोई वाहन नहीं है। उनके पास दो बचत खाता है। एक में 2.14 लाख रुपये हैं तो दूसरे में कोई राशि नहीं है। इनके पास कुल चल संपत्ति 5.60 लाख है। वहीं, 14.90 लाख की अचल संपत्ति है, जो विरासत में मिली कृषि भूमि है। सोने की अंगूठी समेत एक लाख के गहने हैं।

निशांत के पास कितनी दौलत

निशांत के पास लगभग 4.63 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.96 करोड़ रुपये की चल और 2.67 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। हुंडई और किया ब्रांड की कार है। 2.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति में से 1.06 करोड़ की संपत्ति उनकी खुद की अर्जित है। वहीं, 1.61 करोड़ की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है। इसमें नालंदा के कल्याणबीघा और पटना में जमीन और फ्लैट शामिल हैं।

सुनील सिंह डीबीबीएल गन और रिवॉल्वर रखते हैं

राजद प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार सिंह हथियारों के शौकीन हैं। उनके पास एक डीबीबीएल गन और एक रिवॉल्वर भी है। 6.46 करोड़ की चल और 4.41 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास दो गाड़ियां मारुति एस्टीम और हुंडई है। 61 लाख रुपये के आभूषण हैं, जिनमें 300 ग्राम सोना, एक राडो और दो वर्साचे घड़ियां शामिल हैं। पत्नी वंदना सिंह की चल संपत्ति उनसे अधिक है। सुनील पर 51.39 लाख रुपये का लोन भी बकाया है। वर्तमान में उनके खिलाफ 8 आपराधिक मामले लंबित हैं। इन मुकदमों में हेट स्पीच, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास और चोरी जैसे आरोप शामिल हैं। अभी तक किसी भी मामले में उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।