विक्रमशिला: बेली ब्रिज पर फिलहाल छोटी गाड़ियां चलेंगी : सचिव
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने जानकारी दी है कि विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज पर फिलहाल पैदल यात्रियों और छोटी गाड़ियों के लिए सीमित आवागमन की अनुमति होगी। बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि कुल तीन बेली ब्रिज तैयार हो रहे हैं, जिनमें से एक का कार्य पूरा हो चुका है।

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज पर फिलहाल पैदल यात्रियों और छोटी गाड़ियों के सीमित आवागमन की अनुमति दी जाएगी। सचिव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्सों एवं निर्माणाधीन बेली ब्रिज कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के एडीजी जितेंद्र प्रसाद, विशिष्ट सेवा मेडल ने भी सचिव से मुलाकात की। बैठक में बीआरओ के अधिकारियों ने सचिव को बताया कि सेतु पर कुल तीन बेली ब्रिज तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें एक बेली ब्रिज का स्थापन कार्य पूरा हो गया है।
शेष दो बेली ब्रिज का कार्य पांच जून तक पूरा होने की संभावना है।सचिव ने यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त 24 मीटर लंबाई का एक और छोटा बेली ब्रिज बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। बेली ब्रिज के साथ ट्रस पुल निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में ट्रस पुल की डिजाइन तैयार कर एवं अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रस्तावित ट्रस ब्रिज दो लेन का होगा तथा इसमें पैदल यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन