Bihar Government Allocates 10 Circular Road Bungalow to Minister Nandkishore Ram राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंदकिशोर रहेंगे, Patna Hindi News - Hindustan
More

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंदकिशोर रहेंगे

भवन निर्माण विभाग ने बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड का बंगला आवंटित किया है। राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने पुष्टि की कि राबड़ी देवी को पहले से 39 हार्डिंग रोड का बंगला आवंटित है।

Fri, 29 May 2026 06:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंदकिशोर रहेंगे

भवन निर्माण विभाग ने बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को केंद्रीय पूल के 10 सर्कुलर रोड का बंगला आवंटित किया है। साथ ही वर्तमान में इस बंगले में रह रहीं बिहार विधान परिषद् की नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का दोबारा नोटिस दिया गया है। भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का दोबारा नोटिस भेजे जाने की पुष्टि पत्रकारों से बातचीत में की। उधर, भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को भेजे नोटिस में उनसे अनुरोध किया है कि उनके नाम पर 39 हार्डिंग रोड का बंगला पूर्व से आवंटित है। ऐसे में मंत्री नंदकिशोर राम के लिए आवंटित 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली कर दिया जाये। विभाग के संयुक्त सचिव सह भू संपदा पदाधिकारी ने इस संबंध में मंत्री नंदकिशोर राम और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के आप्त सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में 39 हार्डिंग रोड का बंगला कर्णांकित है, जिसे राबड़ी देवी को आवंटित किया गया है। इसके साथ ही 10 सर्कुलर रोड बंगले का आवंटन मंत्री नंदकिशोर राम को किया जा चुका है। ऐसे में राबड़ी देवी तत्काल 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली कर दें。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का फिर से नोटिस, मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित हुआ है आवास

राबड़ी देवी को बंगला खाली कर देना चाहिए

भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 25 नवंबर 2025 को ही 39 हार्डिंग रोड का बंगला आवंटित किया जा चुका है। उस समय भी उनको 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड का बंगला आवंटित किया गया है। ऐसे में विभाग ने नियमानुसार प्रक्रिया के तहत राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करने की नोटिस दी है। उनको बंगला खाली कर देना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।