bihar congress president rajesh kumar reached sadakat ashram and speak on lalu prasad मत्था टेक सदाकत आश्रम में हुए दाखिल, कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने वोटरों को जोड़ने का बनाया प्लान; लालू पर भी बोले, Patna Hindi News - Hindustan
More

मत्था टेक सदाकत आश्रम में हुए दाखिल, कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने वोटरों को जोड़ने का बनाया प्लान; लालू पर भी बोले

  • बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को वह चुनौती के रूप में ले रहे हैं। पार्टी के सभी नेताओं के सहयोग से इसे पूरा करेंगे। बिहार की जनता विकल्प की तलाश में है। कांग्रेस राज्य में विकल्प के रूप में उभरेगी, जिसमें सभी को भरोसा होगा।

Sun, 23 March 2025 05:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मत्था टेक सदाकत आश्रम में हुए दाखिल, कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने वोटरों को जोड़ने का बनाया प्लान; लालू पर भी बोले

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राजेश कुमार शनिवार को पहली बार पार्टी प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। सदाकत आश्रम की सीढ़ियों पर माथा टेक कर उन्होंने 42वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। आश्रम में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के परंपरागत मतदाताओं को फिर पार्टी के साथ जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कांग्रेस के पास 36-40 दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण मतदाताओं का बड़ा समाजिक आधार था। अब पिछड़े और अतिपिछड़ों को भी कांग्रेस में जोड़ने की पहल की जा रही है।

राजेश कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को वह चुनौती के रूप में ले रहे हैं। पार्टी के सभी नेताओं के सहयोग से इसे पूरा करेंगे। बिहार की जनता विकल्प की तलाश में है। कांग्रेस राज्य में विकल्प के रूप में उभरेगी, जिसमें सभी को भरोसा होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के साथ सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि हम कितनी सीटों पर लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी को भनक तक नहीं लगी, साइलेंसर लगा गोलियों से भूना; पटना के अस्पताल में मर्डर

राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने और महागठबंधन पर चर्चा करने को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर वह उनसे मिलेंगे। इसके पहले उन्होंने सदाकत आश्रम में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व मंत्री वीणा शाही, मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, विधायक प्रतिमा दास, राजेश कुमार सिन्हा, राजेश राठौड़ आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन जगहों पर होगा निर्माण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।