patna zoo female elephant mala dead due to Cardiac Respiratory Failure नहीं रही पटना जू की शान 'माला', कार्डियक रेस्पिरेटरी फेलियर से मौत की आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नहीं रही पटना जू की शान 'माला', कार्डियक रेस्पिरेटरी फेलियर से मौत की आशंका

Patna Zoo : हाथी माला का पूरा जीवन पटना जू में दर्शकों के बीच बीता। जू आए दर्शकों में खासकर बच्चों के लिए बहुत लोकप्रिय थी। 1975 ई में माला रेस्क्यू होकर पटना जू आई थी। उस समय माला की उम्र महज सात साल थी।

Mon, 2 June 2025 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
नहीं रही पटना जू की शान 'माला', कार्डियक रेस्पिरेटरी फेलियर से मौत की आशंका

पटना जू (Patna Zoo) की शान व बच्चों के पसंदीदा हथिनी माला की मौत रविवार की सुबह हो गई। उसकी मौत से पूरे जू में मायूसी का माहौल रहा। माला की उम्र 55 साल हो चुकी थी। वह पिछले कई महीने से बीमार चल रही थी। उसके पैर में घाव हो गए थे। नाखून निकल रहा था। चलने-फिरने से लाचार थी। खाना लगभग छोड़ दिया था। देश के जाने-माने हाथी विशेषज्ञों से इलाज चल रहा था। जू निदेशक हेमंत पाटिल के अनुसार पोस्टमॅार्टम रिपोर्ट की प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत कार्डियक रेस्पिरेटरी फेलियर से बताई जा रही है।

हालांकि विस्तृत जांच के लिए मादा हाथी के विसरा के सैंपल को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजा जा रहा है। हाथी माला का पूरा जीवन पटना जू में दर्शकों के बीच बीता। जू आए दर्शकों में खासकर बच्चों के लिए बहुत लोकप्रिय थी। 1975 ई में माला रेस्क्यू होकर पटना जू आई थी। उस समय माला की उम्र महज सात साल थी। जू के सभी पशुपालकों का लगाव हाथी से हो चुका था। जाड़े से राहत पाने के लिए माला को तेल मालिश किया जाता था। हाथी दिवस पर माला का जोरदार स्वागत होता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बॉर्डर पर आकर क्यों थम गया मानसून, कब तक आने की उम्मीद; जानें सबकुछ
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

माला के जीवन में लक्ष्मी ने बढ़ाई खुशियां

हाथी माला ने लंबे समय तक जू में अकेले गुजारा। हाल के कुछ वर्षों में मादा हाथी लक्ष्मी रेस्क्यू होकर आई। लक्ष्मी 12 साल की उम्र में आई। इसके बाद माला के जीवन में खुशियां आ गई। माला और लक्ष्मी दोनों एकसाथ केज में भ्रमण करने लगी। दर्शकों को भी माला और लक्ष्मी की मस्ती देखने को मिली। माला की मौत बाद लक्ष्मी अब अकेली रह गई। जू में लक्ष्मी का व्यवहार रविवार को बदला सा दिखा। अभी हाथी लक्ष्मी 15 साल की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब खुलेगा पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन, 64 चेक इन काउंटर होंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।