patna university student union election will start from 28th February पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की आ गई तारीख, 22 हजार छात्र 14 मतदान केंद्र पर डालेंगे वोट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की आ गई तारीख, 22 हजार छात्र 14 मतदान केंद्र पर डालेंगे वोट

7 से 9 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 फरवरी को होगा। मतदान सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। अब तक नौ बजे से दो बजे तक होता था।

Wed, 4 Feb 2026 06:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की आ गई तारीख, 22 हजार छात्र 14 मतदान केंद्र पर डालेंगे वोट

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी गयी। चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम भी आएगा। इस बार करीब 22 हजार छात्र मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें स्नातक के साथ पीजी और पीएचडी के शोधार्थी भी शामिल होंगे। चुनाव के मुख्य चुनाव पदाधिकारी और भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों से छह फरवरी को मतदाता सूची प्रकाशित करने को कहा गया।

7 से 9 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 फरवरी को होगा। मतदान सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। अब तक नौ बजे से दो बजे तक होता था। बूथ की संख्या बढ़ी है। कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेजों के अलावा पीजी विभाग में भी वोट डाले जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में स्विगी डिलीवरी बॉय ने पर चलाई गोली, हाथापाई के बाद भीड़ ने पकड़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।