Patna Schools coaching institutes timings changed DM order due to extreme heat पटना में स्कूल और कोचिंग संस्थानों का समय बदला, भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में स्कूल और कोचिंग संस्थानों का समय बदला, भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश

पटना में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के सुबह 11 बजे के बाद संचालन पर रोक लगा दी गई है। नई टाइमिंग 16 जून तक लागू रहेगी।

Fri, 13 June 2025 08:17 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में स्कूल और कोचिंग संस्थानों का समय बदला, भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश

बिहार के पटना जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूल और कोचिंग संस्थानों का समय बदला गया है। जिले में अब 8वीं तक के स्कूलों में सुबह 11 बजे के बाद पढ़ाई नहीं होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे ही छुट्टी करने का आदेश है। इसी तरह कोचिंग संस्थानों के सुबह 11 से शाम 4.30 बजे तक संचालन पर रोक रहेगी। कोचिंग संचालक 11 बजे से पहले और शाम 4.30 बजे के बाद ही क्लासेज चला सकते हैं। डीएम त्यागराजन ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया।

यह आदेश सरकारी और निजी सभी तरह के शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि जिले में अधिक तापमान और खास तौर पर दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसलिए सूरज के तेवर तल्ख होने से पहले ही स्कूल और कोचिंग संस्थानों में छुट्टी कर दी जाएगी। यह आदेश 13 से 16 जून तक लागू रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मॉनसून की उलटी गिनती शुरू, मौसम विभाग ने बताई एंट्री की संभावित तारीख

बता दें कि पटना समेत पूरे दक्षिण बिहार में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी सूरज के तेवर तल्ख रहने के ही आसार हैं। वैसे तो सरकारी स्कूलों में अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन कई निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई हो रही है। इसलिए डीएम ने गर्मी को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों के समय में बदलाव किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।