Bihar Monsoon Update IMD tells possible entry date know when will get relief from heat बिहार में मॉनसून की उलटी गिनती शुरू, मौसम विभाग ने बताई एंट्री की संभावित तारीख, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मॉनसून की उलटी गिनती शुरू, मौसम विभाग ने बताई एंट्री की संभावित तारीख

Monsoon in Bihar: बिहार के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। राज्य में मॉनसून की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मॉनसून के बिहार में प्रवेश की संभावित तारीख बता दी है।

Fri, 13 June 2025 06:16 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में मॉनसून की उलटी गिनती शुरू, मौसम विभाग ने बताई एंट्री की संभावित तारीख

Bihar Monsoon: बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। बिहारवासियों के लिए मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में मॉनसून के प्रवेश की संभावित तारीख बताई है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून इस साल अपने निर्धारित समय के अनुसार यानी 15 जून तक बिहार में प्रवेश कर जाएगा। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बिहार की सीमा से सटे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में 29 मई से अटका पड़ा है। अब इसके आगे बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

मॉनसून के आने से पहले दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मॉनसून की एंट्री से पहले कमोबेश यही हालात रहने वाले हैं। बिहार में मॉनसून के आने की निर्धारित तारीख 13 से 15 जून के बीच होती है। इस सीजन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में निर्धारित तारीख से 8 दिन पहले एंट्री ली, तो बिहार में भी इसके हफ्ते भर पहले आने के आसार जताए जा रहे थे। मगर, जून के पहले सप्ताह में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ जाने से बिहार में इसका इंतजार बढ़ता चला गया।

अब मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि बिहार में मॉनसून अपने निर्धारित समय पर ही आएगा। आने वाले दो-तीन दिनों में बिहार के लोगों को इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। मॉनसून बिहार में सीमांचल (किशनगंज-पूर्णिया) के रास्ते प्रवेश करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर में बारिश और वज्रपात दक्षिण में भीषण गर्मी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण बिहार में अभी पड़ेगी भीषण गर्मी

बिहार के दक्षिणी हिस्से में अभी प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पटना, गया, छपरा समेत अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मॉनसून के आने से पहले दक्षिण बिहार में गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

(हिन्दुस्तान अखबार के इनपुट के आधार पर)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।