patna municipal corporation will take penalty for spitting in the open issued phone number खुले में थूकने पर लगेगा जुर्माना और होगी जगहंसाई, गंदगी फैलाने वालों की इस नंबर पर दें जानकारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खुले में थूकने पर लगेगा जुर्माना और होगी जगहंसाई, गंदगी फैलाने वालों की इस नंबर पर दें जानकारी

शहर में लगभग 415 स्थानों पर लगे 3300 सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हुए हैं। इनके माध्यम से पूरे शहर की सतत निगरानी की जा रही है। वहीं खुले में लघुशंका (पेशाब) करने वालों के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tue, 6 Jan 2026 06:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
खुले में थूकने पर लगेगा जुर्माना और होगी जगहंसाई, गंदगी फैलाने वालों की इस नंबर पर दें जानकारी

टना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं नागरिक अनुकूल बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सख्त निर्णय लिया है। पान, गुटका का सेवन कर सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों को नगर शत्रु घोषित किया जाएगा। यही नहीं, उनकी तस्वीर शहर में स्थापित वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि उनकी जगहंसाई हो। वहीं, खुले में जहां-तहां थूकते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा। ताजा कार्रवाई में मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में अब तक खुले में थूकने के मामले में लगभग 250 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जा चुका है।

दरअसल चौक-चौराहों, सड़कों, फ्लाईओवरों और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कई स्थान ‘रेड स्पॉट’ श्रेणी में जा सकते हैं। इसे रोकने के लिए यह सख्ती आवश्यक हो गई है। नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा के निर्देश पर यह अभियान शहर के विभिन्न हिस्सों में सख्ती से शुरू किया गया है। नगर आयुक्त के अनुसार, पटना नगर निगम की यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता में सुधार लाएगी, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग को भी बेहतर बनाने में सहायक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रात कपकपाएगी, उत्तर के 19 और दक्षिण के 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

आईसीसीसी से 415 स्थलों पर निगरानी

शहर में लगभग 415 स्थानों पर लगे 3300 सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हुए हैं। इनके माध्यम से पूरे शहर की सतत निगरानी की जा रही है। वहीं खुले में लघुशंका (पेशाब) करने वालों के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोई भी गंदगी फैलाये तो इसकी सूचना निगम को दें

पटना नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें, यदि कोई व्यक्ति उनके शहर को गंदा कर रहा है तो तुरंत इसकी जानकारी पटना नगर निगम के टोल फ्री नंबर 155304 पर दें। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और एक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ पटना के निर्माण में भागीदार बनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लिश टीचर से बैंक डकैत तक, अमन शुक्ला हत्याकांड की जांच करेगी SIT
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।