nitish government tourism minister raju singh will inaugurate double decker bus in patna digha to patna city पटना में आज से डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत, रूट और किराया कितना; पढ़ लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में आज से डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत, रूट और किराया कितना; पढ़ लें

यह बस दीघा से पटना सिटी के कंगनघाट तक संचालित की जाएगी। इसका किराया सौ रुपया तय किया गया है। डबल डेकर बस सोमवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय परिसर में आ चुकी है।

Tue, 2 Sep 2025 06:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पटना में आज से डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत, रूट और किराया कितना; पढ़ लें

बिहार की राजधानी पटना में आज से डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो रही है। नीतीश सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह मंगलवार को जेपी गंगा पथ पर डबल डेकर बस सेवा का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से इस सेवा की शुरुआत की जाएगी।

दीघा रोटरी के पास दिन के 12.30 बजे यह सेवा शुरू होगी। यह बस दीघा से पटना सिटी के कंगनघाट तक संचालित की जाएगी। इसका किराया सौ रुपया तय किया गया है। डबल डेकर बस सोमवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय परिसर में आ चुकी है। बिहार के पर्यटकों के लिए डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत एक नया अनुभव प्रदान करेगा। बिहार में यह पहली डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत होगी। अभी बिहार के किसी भी रूट में डबल डेकर बस का संचालन नहीं किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 10 हजार से अधिक नर्सों की नियुक्ति होगी, ANM का मानदेय कितना होगा

पटना में फिलहाल एक डबल डेकर बस का ही परिचालन किया जाएगा। अगर इस बस का संचालन सफल रहा तो इसकी संख्या भविष्य में बढ़ाई भी जा सकती है। इस बस के यात्री जेपी गंगा पथ पर मौजूद गंगा नदी तथा उसके किनारे प्राचीन मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारे समेत अन्य ऐतिहासिक भवनों को देख सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बस में एक गाइड भी होगा जो पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू,इंडिगो और स्टार एयर को मिली है मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।